Arjun Rampal Baby Boy: 50 साल की उम्र में अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ने बेटे को दिया जन्म

Arjun Rampal Baby Boy: 50 साल की उम्र में अर्जुन रामपाल चौथी बार बने पिता, गर्लफ्रेंड ने बेटे को दिया जन्म

नईदिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। वहीं, अब उन्होंने एक बटे को जन्म दिया है।

अर्जुन रामपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में एक बेबी टावल की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा है- हैलो वर्ल्ड और विनी-द-पूह का कार्टून बना हुआ।

खुशी से झूम उठे अर्जुन

अर्जुन और गैब्रिएला सालों से हैं साथ 

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पिछले कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्टर अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद से गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को पहले से एक बेटा अरिक है, जो हाल ही में चार साल का हुआ है। अर्जुन ने बेटे को विश करने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।

पहली शादी है दो बेटियां

अर्जुन रामपाल ने पहली शादी सुपर मॉडल मेहर जेसिया से की थी। दोनों की दो बेटियां मिहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। अर्जुन और मेहर ने शादी के 21 सालों बाद 2019 में तलाक ले लिया था, जिसके बाद एक्टर ने गैब्रिएला को डेट करना शुरु किया।

अर्जुन रामपाल की आने वाली फिल्में 

अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द अब्बास मस्तान की फिल्म पेंटहाउस में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल भी हैं। इसके अलावा उनके पास स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म क्रैक भी है। क्रैक में अर्जुन के साथ विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*