Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से जाएगा बागपत आश्रम

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से जाएगा बागपत आश्रम

चंडीगढ़: सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम आज रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। इस बार भी राम रहीम UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेगा। इससे पहले, उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

हत्या और दुष्कर्म में दोषी

राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दो महिला अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी ठहराया था।

वहीं, 8 अक्टूबर 2021 को कोर्ट ने पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम और चार अन्य को दोषी ठहराया था। रणजीत सिंह की 2002 में डेरा सच्चा सौदा के परिसर में हत्या कर दी गई थी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*