Agra Accident: हादसे के बाद मची मुर्गे-मुर्गियां लूटने की होड़, बोरियों में भरकर ले गए लोग, NH पर दिखा हैरान करने वाला नजारा

Agra Accident: हादसे के बाद मची मुर्गे-मुर्गियां लूटने की होड़, बोरियों में भरकर ले गए लोग, NH पर दिखा हैरान करने वाला नजारा

आगरा: आगरा-फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कोहरे के कारण वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें भरी मुर्गे-मुर्गियों की लूट शुरू हो गई। हाईवे से निकलते राहगीर जिसे भी मौका मिला, वह मुर्गे-मुर्गियों को गाड़ी में रखे पिंजरे से निकालकर ले गया।

कोई हाथ में मुर्गे-मुर्गियों को लेकर भाग रहा था। किसी ने अपने साथ लाए बोरे में उन्हें भरा और वहां से चलता बना।सरेआम मुर्गे-मुर्गियों की हो रही लूट का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।

करीब 16 गाड़ियों भिड़ीं

कोहरे में शाहदरा चुंगी पर 16 वाहनों के आपस में टकराने में मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी भी शामिल थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। हादसे के कई घंटे बाद आसपास के रहने वाले ग्रामीणों और कुछ राहगीर गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गी निकालकर ले गए। यह देख वहां से गुजरते अन्य राहगीर और आसपास के लोग इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते गाड़ी में रखे पिंजरे में बंद मुर्गे-मुर्गियों की लूट का सिलसिला शुरू हो गया।

मुर्गियों को भर ले गए लोग

कोई दोनों हाथ में तो कई बोरे में मुर्गियों को भरकर ले जाने लगा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त लोडर से करीब आधा घंटे तक मुर्गियों की लूट कर ले जाने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख लोग वहां से भागे। तब तक लोग दर्जनों मुर्गे-मुर्गी लूटकर ले जाने लगे। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*