35 नहीं 25 द‍िन में ही बुक होगा गैस स‍िलेंडर, सरकार की सफाई-न‍ियमों में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं

35 नहीं 25 द‍िन में ही बुक होगा गैस स‍िलेंडर, सरकार की सफाई-न‍ियमों में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं

एलपीजी क्राइस‍िस के बीच बुधवार सुबह से कई मीड‍िया र‍िपोर्ट में दावा क‍िया गया था क‍ि केंद्र सरकार की तरफ से एलपीजी स‍िलेंडर की बुक‍िंग का टाइम 25 द‍िन से बढ़ाकर 35 द‍िन कर द‍िया गया है. इन र‍िपोर्ट में दावा क‍िया गया था क‍ि सरकार ने एलपीजी रिफिल बुक‍िंग की टाइम ल‍िम‍िट में बदलाव क‍िया है. इसके तहत प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना (PMUY) का कनेक्‍शन रखने वालों के ल‍िए बुक‍िंग का टाइम 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई (PMUY)सिंगल स‍िलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और नॉन पीएमयूवाई डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन पर बुक‍िंग हो सकेगी.

लेक‍िन अब सरकार की तरफ से इस तरह की खबरों का खंडन क‍िया गया है. सरकार ने पूरे मामले को साफ करते हुए कहा एलपीजी (LPG) रिफिल बुकिंग की टाइमलाइन को लेकर 35 द‍िन बाद बुक‍िंग की बात सामने आई है. सरकार की तरफ से साफ क‍िया गया क‍ि इस तरह का कोई बदलाव नहीं क‍िया गया है. बुक‍िंग को लेकर पहले जैसा ही न‍ियम जारी रहेगा. शहरी क्षेत्रों में 25 द‍िन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 द‍िन में LPG की र‍िफ‍िल बुक‍िंग करा सकते हैं.

क्‍या है मौजूदा नियम 

> शहरी क्षेत्रों में: 25 दिन बाद LPG रिफिल बुकिंग
> ग्रामीण क्षेत्रों में: 45 दिन बाद LPG रिफिल बुकिंग

देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद

पेट्रोल‍ियम म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से इन न‍ियमों को सभी प्रकार के कनेक्शन पर लागू क‍िया गया है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की भ्रामक खबरों पर व‍िश्‍वास नहीं करें और न ही उन्हें फैलाएं. इसके अलावा बिना जरूरत या पैन‍िक LPG रिफिल बुकिंग करने से भी बचें. सरकार की तरफ से फ‍िर से कहा गया है क‍ि देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक मुहैया है, सप्‍लाई को लेकर च‍िंता करने की जरूरत नहीं है.

टेक्‍न‍िकल ग्‍ल‍िच के कारण बना कंफ्यूजन

सहयोगी चैनल जी ब‍िजनेस की एक्‍सक्‍लूस‍िव र‍िपोर्ट में दावा क‍िया गया क‍ि ऐप पर टेक्‍न‍िकल ग्‍ल‍िच के कारण बुक‍िंग की टाइम लाइन एक्सटेंडेड होकर 35 द‍िन की द‍िखाई दे रही थी. इस तकनीकी गड़बडी को टीम ने दूर कर ल‍िया है. ऐप को रीस्‍टार्ट करने पर 35 द‍िन की गड़बड़ी वाला मैसेज द‍िखाई नहीं देगा.

पेट्रोल-डीजल की शॉर्टेज नहीं

दूसरी तरफ भारत पेट्रोल‍ियम कॉर्पोरेशन ल‍िमिटेड (BPCL) ने अपने एक्‍स अकाउंट पर मैसेज क‍िया है क‍ि पेट्रोल-डीजल की शॉर्टेज से जुड़ी खबरों का कोई आधार नहीं है. देश में तेल का पर्याप्‍त भंडार है और सप्‍लाई चेन भी पूरी तरह सामान्‍य बनी हुई है. बीपीसीएल (BPCL) की सप्‍लाई पूरी तरह ऑपरेशनल है अैर ब‍िना क‍िसी रुकावट के फ्यूल सप्‍लाई के ल‍िए प्रत‍िबद्ध है. बीपीसीएल (BPCL) की तरफ से क‍िसी भी प्रकार पर अफवाह पर ध्‍यान नहीं देने की गुजार‍िश की गई है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*