पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा काफी ज्यादा हाई हो गया है. पुडुचेरी में इस समय AINRC-BJP के गठबंधन वाली सरकारी है, वहीं DMK विपक्ष में है. इस बार के विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) भी मैदान में उतर आई है और 30 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. विजय की पुडुचेरी की सियासत में एंट्री से NDA और DMK-कांग्रेस गठबंधन पर क्या असर पड़ सकता है? जानिए विजय की पार्टी पुडुचेरी में कहां खड़ी है?
टिकट बंटवारे से ही शुरू हुआ गेम
एक्टर विजय की पार्टी ने पुडुचेरी विधानसभा आम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. सामीनाथन और एआईएनआरसी/बीजेपी सरकार के पूर्व मंत्री ए.के. साई जे. सरवनन कुमार जैसे नेताओं को टिकट दिया है. जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं इन नेताओं के TVK से चुनाव लड़ने की स्थिति में इनके काफी समर्थक इनके पाले में आ सकते हैं और इससे सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान हो सकता है.
वोटों का हो सकता है बंटवारा
TVK की राजनीतिक एंट्री से NDA गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन को वोटों में काफी हद तक बंटवारा हो सकता है. TVK किसी भी गठबंधन में नहीं है, ऐसे में ये उन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है, जो मौजूदा समय में सरकार से नाराज हैं. इतना ही नहीं, DMK-कांग्रेस गठबंधन से जिन लोगों की नाराजगी है, वो भी TVK को विकल्प के तौर पर देख सकते हैं और उनकी पार्टी से नजदीकियां बढ़ा सकते हैं.
युवाओं में लोकप्रियता
TVK की बात करें तो इसे एंटी-इंनकंबेंसी वोट काटने वाली पार्टी माना जा रहा है. हालांकि एक्टर विजय की युवाओं में अच्छी-खासी पकड़ है. उनकी पार्टी पुडुचेरी में द्रविड़ियन राजनीति से मोहभंग हो रहे युवा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है. ऐसे में TVK को कमजोर आंकना बेईमानी होगा.
महिलाओं पर फोकस
एक्टर विजय की पार्टी महिलाओं पर भी फोकस कर रही है. पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कुछ महिलाओं को टिकट भी दिया है. पार्टी ने एम.के. सथ्या (मंगलम – महिला उम्मीदवार), आर. जयंती (कदिरकामम – दूसरी महिला उम्मीदवार) को मैदान में उतारा है. इसके अलावा पार्टी ने पूर्व AIADMK विधायक, पूर्व BJP नेता और पूर्व पुलिस अधिकारी को भी टिकट दिया है. ऐसे में इस बार के चुनाव में पार्टी गेमचेंजर साबित हो सकती है. इस बार पहली बार TVK चुनाव लड़ रही है लेकिन उसने चुनाव मुकाबले को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है. अगर हम 2021 के चुनाव की बात करें तो AINRC सबसे बड़ी पार्टी बनी थी जिसे 10 सीटें मिली थीं, उसके बाद DMK, बीजेपी और कांग्रेस को 6-6 सीटें मिली थीं.
Bureau Report
Leave a Reply