‘नीतीश कुमार को अजगर की तरह निगल रही है बीजेपी, अंग्रेजों जैसा है इसका चरित्र’, मुकेश सहनी का अब तक का सबसे तीखा प्रहार

'नीतीश कुमार को अजगर की तरह निगल रही है बीजेपी, अंग्रेजों जैसा है इसका चरित्र', मुकेश सहनी का अब तक का सबसे तीखा प्रहार

‘भारतीय जनता पार्टी का चरित्र मुगल और अंग्रेजों की तरह है. वह हमेशा देश को कब्जा करने में लगी रहती है. जांच एजेंसी का इस्तेमाल करके, पैसा बांटकर किसी तरीके से सत्ता प्राप्त करना है उसको. हम सभी पहले से जानते थे कि नीतीश कुमार को जल्द ही बीजेपी रास्ते से हटा देगी.’ ये बातें विकासशील इंसान पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी ने बुधवार को जी मीडिया से खास बातचीत में कही. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नीतीश कुमार को अजगर की तरह निगल गई है. 

मुकेश सहनी ने कहा, सिर्फ एक व्यक्ति से देश नहीं चल रहा है. देश 140 करोड़ लोग चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिसके साथ बीजेपी आगे बढ़ती है, उसी को निगल जाती है. नीतीश कुमार को भी अजगर की तरह निगल गई है. दिल्ली से सारा पैसा रोक दिया गया है. दबाव देकर सत्ता से बाहर किया जा रहा है. इसका हिसाब-किताब आने वाले समय में राज्य की जनता देने वाली है. 

मुकेश सहनी ने कहा, मैं कल भी संघर्ष कर रहा था और आज भी कर रहा हूं. हमारी लड़ाई बदलाव को लेकर है. हम आज भी संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि देश कब्जाने वाली राजनीति को हमलोग मिलकर भगाएंगे. जब तक पावर है, तभी तक बीजेपी ऐसा कर पाएगी. 

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का नाम पहले केवल फिल्मों में सुना जाता था, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद ED के बारे में सबको पता चल गया. देश की जनता जागरूक हो रही है और बीजेपी का वोट प्रतिशत इसी वजह से कम होता जा रहा है. 

एक सवाल के जवाब में मुकेश सहनी बोले, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जी से हमारा संबंध बेहतर है. हम अपनी पार्टी चला रहे हैं. अपना विचार लोगों तक पहुंचा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए हम तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए 11 अप्रैल को बैठक में रणनीति तय की जाएगी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*