ग्लोबल लेवल पर जारी भारी उथल-पुथल और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद गुरुवार (23 जुलाई) को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में मामूली नरमी देखने को मिल रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हमले की सूरत में ईरान के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने की चेतावनी के बाद घरेलू बाजार में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई. एमसीएक्स (MCX) पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1550 रुपये प्रति 10 ग्राम (1%) गिरकर 1,44,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. चांदी की बात करें तो 4 सिलंबर को डिलीवरी वाली चांदी 4294 रुपये (करीब 2 प्रतिशत) टूट गई और 222704 रुपये प्रति किलो पर देखी गई.
एक तरफ जहां कीमती धातुओं में सुस्ती देखी जा रही है. दूसरी तरफ सऊदी अरब के पास अज्ञात हमले का शिकार हुए तेल टैंकर की खबर के बाद क्रूड के दाम 2 प्रतिशत तक उछल गए और ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. मिडिल ईस्ट में राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदले हैं. अमेरिका और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक असैन्य परमाणु सहयोग समझौता हुआ है. इस करार के तहत अमेरिकी कंपनियां सऊदी अरब को मॉर्डन परमाणु तकनीक मुहैया कराएंगी. इसे ट्रंप प्रशासन ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने वाला कदम बताया है.
सुबह से ही दोनों कीमती धातुओं में गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स (Comex) पर आज सुबह से ही सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. दोपहर के समय कॉमेक्स पर सोना 58 डॉलर प्रति औंस गिरकर 4,093 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है. इसके अलावा चांदी के दाम भी लाल निशान के साथ ट्रेंड कर रहे हैं. इस दौरान चांदी एक डॉलर से ज्यादा टूटकर 59 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई. मध्यस्थ देशों की तरफ से अमेरिका और ईरान को 10 दिन के सीजफायर का प्रस्ताव दिया गया है. हालांकि, इसके बावजूद भी दोनों देशों की तरफ से किये जा रहे हवाई हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.
IBJA पर रेट को लेकर क्या आया अपडेट?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर गुरुवार सुबह सोने-चांदी के रेट में जबरदस्त तेजी देखी गई. IBJA की तरफ से गुरुवार को बाजार खुलने के बाद 12 बजे जारी किये गए रेट के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना करीब 250 रुपये चढ़कर 145557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया. इसके अलावा 22 कैरेट प्योरिटी वाला सोना 1,33,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट प्योरिटी वाला गोल्ड 1,09,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एक किलो चांदी का रेट भी हल्की तेजी के साथ चढ़कर 225820 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.
दिल्ली में सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट
घरेलू सर्राफा बाजार में 24-कैरेट को सबसे प्योर गोल्ड माना जाता है. जबकि ज्वैलरी में सबसे ज्यादा यूज 22 कैरेट वाले सोने का होता है. राजधानी दिल्ली के खुदरा बाजार में आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट 1,45,370 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,33,256 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इसी तरह दिल्ली में 999 प्योरिटी वाली फाइन सिल्वर का रेट 2,26,170 रुपये प्रति किलो रहा. मुंबई और कोलकाता जैसे दूसरे बड़े महानगरों में भी इसी रुझान के तहत सोने-चांदी के दाम में हल्की गिरावट के साथ कारोबार देखा गया.
Bureau Report
Leave a Reply