लॉक अप सीजन 2 में खूब सारा ड्रामा और मसाला देखने को मिल रहा है. हाल में अपूर्वा मखीजा ने लॉक अप 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली है. लॉक अप 2 में एंट्री लेते ही अपूर्वा मखीजा ने हलचल मचा दी है. लेटेस्ट एपिसोड में अपूर्वा शिवांगी जोशी से बात करते हुए नजर आती हैं.
अपूर्वा शिवांगी को बताती है कि कैसे शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा उनके बारे में आपत्तिजनक बात कर रहे थे. वह बताती है कि शिल्पा आप के बारे में अफवाह फैला रही है. अपूर्वा बोलती है कि ब्रो वो तुम्हें पूरी तरह से बदनाम कर रही हैं.
अपूर्वा ने शिवांगी को बताई शिल्पा की बातें
अपूर्वा ने शिवांगी को बताया है कि शिल्पा तुम्हारी वर्जिनिटी का मजाक बना रही थी. वह बोल रही थी कि तुम जिसके साथ काम करती हो उसके साथ तुम्हारा अफेयर शुरू हो जाता है. ब्रो ये शिल्पा और श्रेया तुमसे नफरत करती हैं. अपूर्वा की इन बातों को सुन शिवांगी काफी इमोशनल हो जाती है.
शिवांगी रोने लगती है
शिवांगी बोलती है कि मैं अपनी लाइफ में कुछ बातों को लेकर बहुत ज्यादा सेंसिटिव हूं इसके बाद वह रोने लगती है. इसके आप अपूर्वा शिवांगी को गले से लगाती है और बोलती है कि प्लीन रोना मत. शिवांगी बोलती है कि नहीं मुझे बहुत बुरा लगा है. उस दिन भी फराह मैम ने कहा था कि जिस अफवाह के बारे में तुम बात कर रही थीं, उसके बारे में हमें कुछ नहीं पता. इस बात से एक दिन पहले ही मैंने उन्हें गले लगाया था, उनकी आंखों में आंसू थे. मैं इस गेम के लिए बहुत ही सीधी हूं.
शिल्पा से दोस्ती पर अपूर्वा ने शिवांगी से किया सवाल
अपूर्वा शिवांगी से सवाल करती है- वो पूरी तरह से पागल है तुम उससे दोस्ती कैसे कर सकती हो, इसक सवाल के जवाब में शिवांगी ने बोला कि नहीं, मुझे पता है कि वहे कैसी है. कोई भी उससे दोस्ती नहीं कर सकता है. इसके बाद अपूर्वा बताती है कि शिल्पा और श्रेया भी दोस्त नहीं है.
शिल्पा ने शिवांगी और हर्षद को बताया था लवबर्ड्स
कुछ दिन पहले शो में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने शो के अंदर हर्षद और शिवांगी की नकल करती है. इसक दौरान शिल्पा ने शिवांगी के बारे में बात करती है. शिल्पा ने शिवांगी की वर्जिनिटी पर भी टिप्पणी की है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने दावा किया कि शिवांगी का हर शो में अपने को-स्टार के साथ अफेयर रहा है. इसके अलावा उन्होंने हर्षद और शिवांगी को लवबर्ड्स बोला.
Bureau Report
Leave a Reply