दिल्ली के करोल बाग की चना मार्केट में बुधवार सुबह 11 बजे इमारत में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस इमारत की ऊपरी मंजिल में लड़कों के पीजी बने हुए थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर चमड़े के जूते बनाने की फैक्ट्री चल रही थी.
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची. इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. वहीं दमकल विभाग द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है.
Bureau Report
Leave a Reply