भर-भरकर मिला पैसा, OTT से चमक गई अक्षय कुमार के इस को-स्टार की किस्मत, Animal फिल्म को कह दिया था No

भर-भरकर मिला पैसा, OTT से चमक गई अक्षय कुमार के इस को-स्टार की किस्मत, Animal फिल्म को कह दिया था No

इंग्लिश विंग्लिश और लाइफ ऑफ पाई फेम एक्टर आदिल हुसैन ने एक बार फिर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों को लेकर बात की है. बता दें कि एक्टर इन दिनों ‘मुसाफिर कैफे’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में रीवील किया है कि आज भी उन्हें साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह का हिस्सा बनने का अफसोस है.  बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ कॉलेज डीन का किरदार निभाया था.

आदिल हुसैन कहते हैं कि अब अगर उन्हें एनिमल जैसी किसी फिल्म में काम के लिए 200 करोड़ रुपये भी ऑफर मिले, तब भी वो काम नहीं करेंगे.

अब समझौता नहीं करना पड़ता: आदिल हुसैन

एक्टर ने Screen को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘मैं खुद को काफी खुशकिस्मत मानता हूं क्योंकि मेरे पास कभी काम की कमी नहीं रही. उनका कहना है कि उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों और कई भाषाओं की फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला है. ऐसे में वाब वो फाइनेंशियली सेफ हैं और अब वो सिर्फ पैसों के लिए नहीं बल्कि अपने हिसाब से फिल्में चुनते हैं.

इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं नेटफ्लिक्स इंडिया के सबसे महंगे शोज में से एक ऑपरेशन सफेद सागर का भी हिस्सा हूं. इससे मुझे अच्छी फीस मिली है. इसके अलावा मेरी एक और सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ भी 24 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिसके लिए भी उन्हें अच्छी फीस मिली है. बता दें कि मुसाफिर कैफे इमं उनके साथ विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे. 

एक्टर आगे कहते हैं, ‘जब पैसों की चिंता नहीं होती, तब किसी कलाकार के लिए अपने मन के मुताबिक फैसले लेना का ऑप्शन होता है. इसलिए अब मैं सिर्फ ज्यादा पैसे मिलने की वजह से किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता.’

इन फिल्मों में नजर आएंगे आदिल हुसैन 

आदिल हुसैन ने बताया कि ये वाला महीना उनके लिए काफी बिजी रहने वाला है. उनकी लगातार तीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में सबसे पहले डायरेक्टर पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति की फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड मियोजाकी’ में नजर आएंगे. ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इसी के साथ उनकी रोमांटिक सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ भी नेटफ्लिक्स पर 24 जुलाई को ही रिलीज होगी. इसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है. इसके बाद आदिल नेटफ्लिक्स की पीरियड वॉर ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भी नजर आने वाले हैं. ये सीरीज कारगिल वॉर पर बेस्ड है. इसमें आदिल एयर मार्शल विनोद पटनि के रोल इमं नजर आएंगे. ये 7 अगस्त को स्ट्रीम होगा.

आदिल हुसैन ने आगे कहा, ‘जब भी मैं कहता हूं कि मुझे अच्छी फीस मिलती है, तो हो सकता है दूसरे कलाकारों के मुकाबले वो रकम छोटी हो. लेकिन मैंने अपनी लाइफ ऐसी ही बनाई है कि मेरा गुजारा आराम से हो जाता है और मैं इससे पूरी तरह संतुष्ट हूं।’  बता दें कि एक्टर जल्द ही अली एल अरबी की इंग्लिश-इंडी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’52 ब्लू’ का भी हिस्सा बनेंगे.

‘एनिमल’ करने से भी किया इनकार

वहीं, बीते दिनों AP Podcast को दिए इंटरव्यू में आदिल हुसैन ने बताया था कि उनके करियर की कबीर सिंह ऐसी इकलौती ऐसी फिल्म थी, जिसकी स्क्रिप्ट पढ़े बिना उन्होंने हां कह दी थी. उन्होंने काट था कि जब उन्होंने फिल्म देखी तो लगभग 20 मिनट बाद ही थिएटर छोड़कर चला गया. आदिल ने कहा, ‘मुझे मसहूस हुआ कि अगर मेरी पत्नी ये फिल्म देखेंगी तो उसे शर्म महसूस होगी.’ इसी बातचीत में उन्होंने ये भी बताया था कि अगर उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने के लिए 100-200 करोड़ भी मिले तब भी वह ऐसी फिल्म नहीं करेंगे.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*