दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि इन स्टेशनों पर लोगों की एंट्री और एग्जिट फिलहाल बंद रहेगी. हालांकि, राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह ही रहेगी.
कौन-कौन से स्टेशन बंद?
DMRC के अनुसार, बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं.
अगले आदेश तक बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन?
मेट्रो अधिकारियों ने सफर करने वाले लोगों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांन लें. जरूरत होने पर ऑप्शनल रास्ते का भी इस्तेमाल करें, जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि ये स्टेशन कब तक बंद रहेंगे.
20 जुलाई को भी थे कुछ स्टेशन बंद?
इससे पहले 20 जुलाई को भी सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट को अस्थायी रूप से बंद किया गया था. उस दिन पटेल चौक, राजीव चौक, उद्योग भवन, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन बंद थे. उस दौरान एक प्रदर्शन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी.
DMRC ने क्या कहा?
DMRC के अनुसार, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है. हालात सामान्य होने और सुरक्षा एजेंसियों से अनुमति मिलने के बाद ही इन स्टेशनों को दोबारा खोला जाएगा. तब तक लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की प्लानिंग बनाते समय मेट्रो की आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें.
Bureau Report
Leave a Reply