फ्रेंड्स… कहते ही Gen Z से कैसे जुड़ गए PM मोदी, आधी रात को ही क्यों पोस्ट किया वीडियो?

फ्रेंड्स... कहते ही Gen Z से कैसे जुड़ गए PM मोदी, आधी रात को ही क्यों पोस्ट किया वीडियो?

पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से किए जा रहे प्रदर्शनों के बीच हालात संभालने के लिए खुद पीएम मोदी आधी रात को सामने आए और जेन जी से जुड़ने के लिए फ्रेंड्स बोलकर शुरुआत की.आम तौर पर ‘मित्रों’ कहकर संबोधन करने वाले पीएम मोदी ने वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त ‘फ्रेंड्स’ कहकर शुरुआत की और जेन जी से तुरंत जुड़ने की कोशिश की.

गुरुवार की देर रात 11.52 PM बजे पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट किया, जेन जी ने वीडियो देखने के बाद अपनी ढेर सारी प्रतिक्रियाएं भी दीं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को रातोंरात खूब देखा गया. खबर लिखे जाने तक इसे 9 मिलियन लाइक्स, 132 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि आखिर प्रधानमंत्री ने आधी रात को वीडियो क्यों पोस्ट किया. 

कैसे ये स्ट्रैटेजी आई काम?

जेन जी देर रात जगते हैं और स्क्रीन स्क्रॉल करते रहते हैं और ऐसे में जब यह वीडियो सामने आया तो कुछ ही मिनटों में यह वायरल हो गया. सुबह तक यह वीडियो आग की तरह पूरे जेन जी तक पहुंच गई. पीएम मोदी ने इस संदेश के लिए कोई बड़ा मंच या औपचारिक सेटअप नहीं चुना. उन्होंने मोबाइल से खुद सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया ताकि युवाओं को सीधा और पर्सनल जुड़ाव महसूस हो सके. ‘फ्रेंड्स’ शब्द के इस्तेमाल ने युवा पीढ़ी के साथ दूरी को कम करने में सफल रहे. पीएम मोदी का यह अंदाज युवाओं को बहुत पसंद आया.

पीएम मोदी ने वीडियो में क्या कहा?

गुरुवार देर रात पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो मैसेज जारी किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के गुनहगार किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे और उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है. इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए हैं. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो. तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी थी. सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा का इंतजाम किया और अभी कुछ दिन पहले इसका रिजल्ट भी आ गया.’ 

‘फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामलों की सुनवाई’

प्रधानमंत्री ने संदेश में कहा, ‘इसके साथ ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियां मनाते हुए खबरें भी आने लगीं. लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं है. इसलिए आज मैंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए हैं. आज विभागों ने देर रात मेहनत करके मुझे फास्ट ट्रैक कोर्ट से जुड़ा मसौदा भी दे दिया. सख्त सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी.’ पीएम मोदी ने आगे आश्वासन दिया,  ‘कैबिनेट में अपने साथियों के साथियों के सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. सोमवार को संसद सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है. जल्द से जल्द पेपर लीक से जुड़े प्रस्ताव को पारित करवाने का प्रयास किया जाएगा.’ 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*