इंजन फेल का खतरा… IGI एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, 161 यात्रियों से भरी Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इंजन फेल का खतरा… IGI एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, 161 यात्रियों से भरी Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की गई है. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. फायर ब्रिगेड विभाग को इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में सुबह 10:53 बजे सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया.

जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापटनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली. दावा है कि विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान में 161 के करीब यात्री सवार थे, लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

10:39 बजे लागू हुई इमरजेंसी

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6E 579 विशाखापटनम से दिल्ली आ रही थी. विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, तभी इमरजेंसी की कॉल प्राप्त हुई. इसके बाद तुरंत बाद 10:39 बजे इमरजेंसी लागू कर दी गई और विमान ने 10:53 बजे बोइंग 737 विमान ने लैंडिंग की.

पिछले महीने भी लगी थी फुल-इमरजेंसी

पिछले महीने, दिल्ली हवाई अड्डे पर पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया था, जब स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह उड़ान ने अपने एक इंजन में खराबी की सूचना दी. लगभग 150 यात्रियों को लेकर जा रही यह उड़ान दिल्ली लौट आई. यह एक बोइंग 737 विमान था, जो हाल ही में बार-बार इंजन फेल होने की घटनाओं के कारण जांच के दायरे में आया है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*