उबलते तेल में गोता लगा रहा गोल्ड, चांदी ₹1.80 लाख तक हो गई सस्ती, तेल और सोने में क्यों है छत्तीस का आंकड़ा, अब तक कितना गिरा भाव?

उबलते तेल में गोता लगा रहा गोल्ड, चांदी ₹1.80 लाख तक हो गई सस्ती, तेल और सोने में क्यों है छत्तीस का आंकड़ा, अब तक कितना गिरा भाव?

एक तरफ तेल की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर सोना गिरता जा रहा है. सोना और तेल  एक दूसरे के विपरीत चल रहे हैं. गोल्ड के दाम में 2 मई तो भी गिरावट देखने को मिली है. कॉमैक्स गोल्ड की कीमत 10.36 डॉलर की गिरावट के साथ 4,612.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.  भारतीय सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां भी 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 

सोने-चांदी की आज की कीमत क्या है ?  

मुनाफावसूली और तेल की बढ़ती कीमत की वजह से भारत में सोने की कीमत 150580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 150580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने का भाव 138040 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 150430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया . इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं…. 

– 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 150263 रुपये प्रति 10 ग्राम.
– 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 137641 रुपये प्रति 10 ग्राम. 
– 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 112697 रुपये प्रति 10 ग्राम.  
– 1 किलो चांदी की कीमत 240331 रुपये पर पहुंच गई.  

चांदी की कीमत अब तक कितनी सस्ती हो चुकी है ?  

सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी भयंकर गिरावट देखने को मिला है. 1 किलो चांदी के रेट 240331 रुपये पर पहुंच गए हैं. वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 72.99 डॉलर प्रति औंस पर है. चांदी की घटती इंडस्ट्रियल डिमांड और युद्ध की वजह से तेल के बढ़ते दाम की वजह से कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. 29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई 4.20 रुपये प्रति किलोग्राम से करीब 2 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है. अगर सोने की बात करें तो 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.80 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. सोना अपने ञल टाइम हाई से करीब 25 हजार तक सस्ता हो चुका है.  

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम, क्या है तेल के साथ सोने का संबंध  ?  

कच्चे तेल की कीमत में तेजी, मजबूत डॉलर के चलते सोने के दाम में ये गिरावट देखी जा रही है. जैसे-जैसे तेल के दाम बढ़ रहे हैं, महंगाई बढ़ने का जोखिम बढ़ता जा रहा है. बढ़ती महंगाई के डर से फेडरल रिजर्व ने भी ब्याज दरों में फिर से कोई बढ़ोतरी नहीं की.  लगातार तीसरी बार अमेरिकी फेडरल रिडर्व ने ब्याज दरों को 3.50%-3.75% प्रतिशत के दायरे में रखा है. महंगाई का बढ़ता खतरा सोने में बिकावाली को हावी कर देता है, लोग सोना बेचकर अपने पास नकदी रखने लगते हैं. सोने के प्रति आकर्षण कम हो जाता है. जिसकी वजह से मांग में कमी और दाम में गिरावट आती है.  

तेल में क्यों गोता लगा रहा है सोना?  

आम तौर पर संकट के बीच चढ़ने वाला सोना इस बार ईरान युद्ध में अलग चाल चल रहा है. मिडिल ईस्ट तनाव और तेल के बढ़ते दाम के बीच सोने की चमक फीकी पड़ रही है. युद्ध और डर के माहौल में  ‘सेफ हेवन’ सोना लगातार टूट रहा है. तेल के दाम बढ़ने से आयात बिल बढ़ता है, जिसके लिए ज्यादा डॉलर की जरूरत पड़ती है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम पड़ने लगता है . इस कमी को पूरा करने के लिए देश अपने पास रखा सोना बेचने लगते हैं. सोना बेचकर डॉलर जुटाया जाता है, जिससे महंगा तेल खरीदा जाता है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*