गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज जाने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार ने किया टोल फ्री सफर का ऐलान!

गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज जाने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार ने किया टोल फ्री सफर का ऐलान!

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों को बड़ी राहत दी गई है. सरकार की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे पर शुरुआती 15 दिन तक क‍िसी प्रकार का टोल नहीं लिया जाएगा. इसका सीधा सा मतलब यही है क‍ि आप नए हाई-स्पीड हाइवे पर बिना टोल का भुगतान क‍िये फ्री में सफर कर सकेंगे. यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने देश की जनता को टोल फ्री एक्‍सप्रेस वे की सौगात देते हुए कहा क‍ि शुरुआत के 15 द‍िन इस पर सफर करने के ल‍िए क‍िसी तरह के टोल का भुगतान नहीं करना होगा. 

594 किलोमीटर लंबा यह 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को कनेक्‍ट करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प‍िछले द‍िनों ही इसका शुभारंभ क‍िया था. यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जो राज्य के पूर्वी और पश्‍च‍िमी ह‍िस्‍से को जोड़ रहा है. इसके शुरू होने के बाद 12 घंटे का सफर घटकर महज 6 घंटे का रह गया है.

12 जिलों से होकर गुजर रहा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटे की है. पहले मेरठ से प्रयागराज जाने में 10 से 12 घंटे लगते थे, लेक‍िन अब यह समय घटकर महज 6 से 7 घंटे रह जाएगा. इससे यात्रा आसान, तेज और कम थकान वाली होगी. यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरता है. इसके रास्‍ते में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्‍नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज आद‍ि ज‍िले पड़ते हैं.

15 दिन तक फ्री, उसके बाद कितना टोल?

पहले 15 दिन तक एक्‍सप्रेस-वे पर क‍िसी तरह का टोल नहीं लगेगा. उसके बाद मेरठ-प्रयागराज तक के लिए कार / जीप वाले को करीब 1,800 रुपये का तरफ का टोल देना पड़ेगा. टू-व्हीलर, थ्री-व्‍हीलर और ट्रैक्टर के लिए टोल करीब 905 रुपये होगा. मिनी बस और छोटे कमर्श‍ियल व्‍हीकल के लि‍ए 2,840 रुपये के करीब का टोल तय किया गया है. एक्‍सप्रेस वे पर टोल स‍िस्‍टम FASTag बेस्‍ड है है और दूरी के हिसाब से ऑटोमेट‍िक कटेगा. इसकी एंट्री फ्री है, लेकिन एग्जिट पर दूरी तय करने के ह‍िसाब से टोल चुकाना होगा.

दूरी के हिसाब से लगेगा टोल

एक्‍सप्रेस वे पर टोल स‍िस्‍टम FASTag बेस्‍ड है है और दूरी के हिसाब से ऑटोमेट‍िक कटेगा. इसकी एंट्री फ्री है, लेकिन एग्जिट पर दूरी तय करने के ह‍िसाब से टोल चुकाना होगा. इस एक्‍सप्रेस वे के जर‍िये प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ावा म‍िलेगा और इंडस्‍ट्री को नई रफ्तार म‍िलेगी. एक्‍सप्रेस वे पर शाहजहांपुर के पास 3.5 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है, यह भारतीय वायुसेना के लिए उपयोगी होगी.

15 दिन तक फ्री टोल के जाने का मौका

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) की तरफ से फैसला ल‍िया गया क‍ि एक्‍सप्रेस वे की शुरुआत होने के 15 दिन तक लोगों को फ्री यात्रा का मौका द‍िया जाएगा. इससे लोग नई सड़क का अनुभव कर सकेंगे. 15 दिन की फ्री सवारी की अवधि शुरुआत की तारीख से मानी जाएगी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*