ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल जिला अदालत ने सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह के अलावा आरोपी पति समर्थ सिंह को 2 जून तक पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. विशेष जज शोभना भालवे ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पांच दिनों तक हिरासत में रखने की अनुमति दे दी. सीबीआई अब इस मामले में चल रही अपनी जांच के तहत गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है.
सीबीआई के सवाल और गिरिबाला सिंह के जवाब
1. ट्विशा शर्मा मौत कैसे हुई?
2. घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था?
3. अगर घर में सबकुछ सामान्य था, तो शादी के महज 5 महीने बाद ही ट्विशा की मौत की नौबत कैसे आ गई?
4. यदि ट्विशा ने छत पर फांसी लगाई थी, तो शव को नीचे (ग्राउंड फ्लोर) लाकर सीपीआर देने का फैसला किसने और क्यों लिया?
5. ट्विशा शर्मा की मौत के बाद कितने लोगों को कॉल किया?
कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही सीबीआई
सीबीआई सवाल-जवाब के जरिए ट्विशा की मौत के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है. इसके लिए सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह और समर्थ को आमने सामने बैठाकर भी पूछताछ कर सकती है. इसके अलावा उनके जवाबों का मिलान भी कर सकती है. सीबीआई कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और डिजिटल एविडेंस का इन्वेस्टिगेशन भी कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि घटना की रात किन लोगों से संपर्क किया गया था. इसके लिए एजेंसी परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी. सीबीआई घरेलू कर्मचारियों और घटना के बाद संपर्क में आए व्यक्तियों से भी पूछताछ कर सकती है.
घटना का रिक्रिएशन करेगी सीबीआई की टीम
सीबीआई समर्थ और गिरिबाला को उनके घर लेकर जाएगी और घटना का रिक्रिएशन करेगी. समर्थ ने बयान दिया था कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी. सीबीआई दोनों मां-बेटे को घर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन करेगी और देखेगी कि फंदे से ट्विशा को कैसे उतारा गया. रिक्रिएशन के लिए 80 किलो का डमी पुतला इस्तेमाल किया जाएगा. सीबीआई यह जांच करेगी कि समर्थ ने अपने बयान में जो बताया है वह घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खाता है. गिरिबाला सिंह को डमी लिगेचर की गांठ खोलकर दिखाना होगा कि उन्होंने ट्विशा के गले का फंदा कैसे ढीला किया था. लिगेचर यानी उस बेल्ट की मजबूती की भी जांच होगी कि कितना वजन झेल सकती है.
Bureau Report
Leave a Reply