ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब करेगी CBI, मोहन यादव सरकार ने की सिफारिश

ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अब करेगी CBI, मोहन यादव सरकार ने की सिफारिश

ट्वि्शा शर्मा मामले में बड़ी खबर सामने आई है. इस केस की जांच अब सीबीआई करेगी. कुछ दिन पहले ही एमपी सरकार ने सीबीआई को जांच के लिए सिफारिश की थी. ट्विशा शर्मा के पिता ने बुधवार को भोपाल में सीएम मोहन यादव से मुलाकात करके सीबीआई जांच की मांग की थी. जिस पर राज्य सरकार ने सीबीआई को जांच के लिए सिफारिश की थी. एमपी सरकार के गृह विभाग ने इसकी सूचना जारी कर दी है. जहां ट्विशा शर्मा मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की तरफ से की जाएगी.

सीएम मोहन ने दिया था आश्वासन

भोपाल में ट्विशा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात करके मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही थी. जिस पर सीएम मोहन ने उन्हें आश्वासन दिया था. ऐसे में अब इस केस में फिर नया मोड़ आ गया है. क्योंकि जांच सीबीआई के पास चली गई है. ट्विशा शर्मा की मौत का मामला भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज है. जिसे अब सीबीआई को हस्तांतरित करना प्रस्तावित किया गया है. सीएम मोहन ने मामले में परिवार को आश्वस्त किया था कि राज्य सरकार की तरफ से मामले में परिजनों की पूरी मदद की जाएगी. उन्होंने कहा था कि मृतका के दोबारा पोस्टमॉर्टम के संबंध में न्यायालय निर्णय करेगा, लेकिन परिजन यदि चाहते हैं तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. 

बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत को 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया है. ट्विशा का शव अभी भी रखा हुआ है. परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हैं. वह दिल्ली एम्स में उसका पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं. हालांकि दोबारा पोस्टमार्टम की इजाजत कोर्ट ने खारिज कर दी है. लेकिन अब मामला सीबीआई के पास चला गया है. ऐसे मामले में और आगे अपडेट आ सकता है. 

ट्विशा का पति समर्थ है फरार

वहीं मामले में ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह फिलहाल फरार चल रहा है. उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो गया है. जबकि पुलिस ने ईनाम की रकम 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी है. ट्विशा के पति ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है. जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है. पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है. लेकिन अब तक ट्विशा की जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह भी पुलिस ने नोटिस भेजा है. उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*