रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जो काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी और फैंस इसकी रिलीज का वेट कर रहे थे. रितेश देशमुख के ही डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, भग्यश्री, फरदीन खान, और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट तब आया जब फिल्म में सलमान खान की एंट्री हुई.
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान जिवा महाला नाम के एक बेहद खास किरदार में नजर आए. उनके इस कैमियो ने फैंस का दिल जीत लिया. उनकी इस कैमियो में सबसे ज्यादा ध्यान उनके लुक ने खींचा. इस दौरान सलमान खान भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी, चेहरे पर मूंछें, माथे पर तिलक और चेहरे पर गुस्सा लिए नजर आए. उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोग जो फिल्म देखने गए थे उन्होंने थिएटर से ही सलमान की तस्वीरें शेयर कर दीं. उनका ये लुक काफी दमदार और ऐतिहासिक अंदाज वाला लग रहा है.
सलमान खान की एंट्री से फैंस को चौंकाया
हालांकि, उनके रोल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म सलमान खान का कैमियो कितना बड़ा होगा, ये अभी पूरी तरह साफ नहीं है. लेकिन उनके लुक ने ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों को खूब शेयर कर रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि सलमान का ये अवतार काफी अलग और प्रभावशाली लग रहा है. फिल्म से जुड़े लोग भी अभी इस सरप्राइज रोल पर ज्यादा कुछ बताने से बच रहे हैं ताकि दर्शकों का रोमांच बना रहे. थिएटर में भी लोग उनके सीन को देखकर हैरान रह गए.
खूब वायरल हो रहा सलमान खान का लुक
हाल ही में रितेश देशमुख ने सलमान खान के फिल्म से जुड़ने की कहानी भी बताई. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले सलमान को इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया था. एक इंटरव्यू में रितेश ने बताया कि नए साल के मौके पर दोनों साथ थे. उसी समय सलमान ने खुद फिल्म के बारे में पूछा. सलमान ने कहा कि शूट कब शुरू हो रहा है और उन्होंने ये भी पूछा कि मैं किस किरदार में हूं. रितेश के लिए ये सवाल थोड़ा सरप्राइज था, क्योंकि उन्होंने अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया था. लेकिन सलमान की दिलचस्पी ने सब कुछ बदल दिया.
ऐसे हुई फिल्म में सलमान की कास्टिंग
रितेश ने आगे बताया कि उन्होंने जब सलमान को बताया कि अभी उन्होंने उनके बारे में सोचा नहीं है, तो सलमान ने साफ कहा कि ऐसा नहीं हो सकता. उन्होंने मजाक में और प्यार से कहा, ‘नहीं नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म बना ही नहीं सकते. मुझे इसमें होना ही है’. सलमान का ये अंदाज बहुत अपनापन दिखाने वाला था. रितेश ने बताया कि ये सुनकर उन्हें अच्छा भी लगा और थोड़ा हैरानी भी हुई. सलमान का ये रिएक्शन उनके रिश्ते और भरोसे को दिखाता है. इसके बाद ही सलमान का फिल्म में जुड़ना तय हो गया, जिसने तहलका ही मचा दिया.
फिल्म में नजर आ रही बड़ी स्टार कास्ट
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वे फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी सईबाई निंबाळकर का किरदार निभा रही हैं. इतनी बड़ी स्टारकास्ट के चलते फिल्म पहले से ही काफी चर्चा है. हर किरदार को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. ये फिल्म मराठा इतिहास के वीर शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को दिखाने वाली है. ये फिल्म शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन और उनके सपनों पर आधारित है, जिसको डिटेल में दिखाया गया है.
फिल्म में दिखाई जा रही शिवाजी महाराज की कहानी
इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने स्वराज्य की कल्पना की और उसे हकीकत में बदलने के लिए संघर्ष किया. फिल्म में उनके साहस और निर्णय लेने की क्षमता को भी दिखाया गया है. इतिहास में शिवाजी महाराज ने मुगल और अन्य शक्तियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण लड़ाइयां लड़ी थीं. उनकी रणनीति और नेतृत्व ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी. फिल्म उसी दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश करती है. अब हर किसी की नजर फिल्म के कलेक्शन पर हैं. देखना ये है कि पहले दिन ये फिल्म कितने कमा पाती है और अपना खाता खोलती है.
Bureau Report
Leave a Reply