ये तो गजब हो गया! बंगाल के इस सर्वे ने उड़ाए होश, ‘BJP को सिर्फ 50 सीटें, सुवेंदु भी हार रहे’

ये तो गजब हो गया! बंगाल के इस सर्वे ने उड़ाए होश, 'BJP को सिर्फ 50 सीटें, सुवेंदु भी हार रहे'

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद जारी हुए लगभग सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनती दिखाई जा रही है. कुछ एक सर्वे में दोनों पार्टियों के जबरदस्त टक्कर दिखाई गई हैं. हालांकि हाल ही में एक सर्वे ने उस समय सभी के होश उड़ा दिए, जब उसने दावा किया कि भाजपा 50 सीटों के करीब ही सिमट जाएगी. दिलचस्प बात यह है कि आंकड़े जारी करने वाली एजेंसी कोलकाता की ही है.

क्या कह रहा है POLIQ EXIT POLL?

POLIQ नाम की एजेंसी के जरिए जारी किए गए आंकड़ों में भाजपा को सिर्फ 50 से 82 से सीटों तक सीमित रखा है. जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी को 200 से 220 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया है. बड़ी बात यह भी है कि इस सर्वे में भवानीपुर से ममता बनर्जी को जीत मिलने की उम्मीद जाहिर की है और भाजपा के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी की हार का अनुमान जाहिर किया है. हालांकि सुवेंदु अधिकारी को उनकी दूसरी सीट नंदीग्राम से जीत मिलने की बात कही है.

POLIQ कंपनी ने बताया, कैसे किया सर्वे

हमने जब POLIQ की वेबसाइट पर जाकर देखा तो पता चला कि उनका सर्वे करने का तरीके 6 स्टेप्स पर आधारित है. वे कच्चे डेटा को एक रणनीतिक नतीजे में बदलते हैं. सबसे पहले, उनकी फील्ड टीम अलग-अलग इलाकों से सर्वे और इंटरव्यू के माध्यम से जमीनी स्तर की जानकारी जुटाती है. इसके बाद, डिजिटल टूल्स की मदद से सोशल मीडिया पर चल रहे राजनीतिक ट्रेंड, लोगों की सोच और बदलते रुझानों को ट्रैक किया जाता है. फिर लोगों की राय को गुमनाम तरीके से इकट्ठा कर एक स्पष्ट तस्वीर बनाई जाती है कि मतदाता किन मुद्दों और पसंदों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

इसके साथ ही, वे सरकारी योजनाओं के असर का भी विश्लेषण करते हैं कि उनका वोटिंग पैटर्न पर क्या प्रभाव पड़ रहा है. इसके बाद सभी स्रोतों से मिली जानकारी को एक साथ जोड़कर गहराई से विश्लेषण किया जाता है, जिससे सीट स्तर तक के अनुमान तैयार किए जा सकें. अंत में, इन सभी निष्कर्षों को आसान और उपयोगी रिपोर्ट्स में बदलकर संबंधित लोगों को रणनीतिक सुझाव दिए जाते हैं, ताकि वे बेहतर फैसले ले सकें.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*