हरियाणा रोडवेज का बड़ा तोहफा, 20 लाख और लोग करेंगे मुफ्त सफर? जानें क्या है पूरा सच!

हरियाणा रोडवेज का बड़ा तोहफा, 20 लाख और लोग करेंगे मुफ्त सफर? जानें क्या है पूरा सच!

हरियाणा सरकार की हैप्पी कार्ड स्कीम लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर है. इसके तहत गरीब और अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में हर साल 1000 किलोमीटर तक फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है. वहीं सरकार अब तक लगभग 20 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड बांट चुकी है. जल्द ही सरकार इसका लाभ  20 लाख और लोगों को मिलने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे आप इसे  बनवा सकते हैं.

क्या है हैप्पी कार्ड योजना?
हरियाणा सरकार ने हैप्पी कार्ड को अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत शुरू किया है. इस योजना का मकसद  आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सफर में राहत देना है. जिन परिवार वालों की आय 1 लाख रुपये से कम है. उन परिवारों को रोडवेज बसों में हर साल 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को दिया जाता है.इस कार्ड का इस्तेमाल रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान किया जा सकता है.

कौन बनवा सकता है हैप्पी कार्ड?   
हैप्पी कार्ड को बनवाने के लिए कुछ शर्तें हैं. आवेदन करने वाला व्यक्ति हरियाणा का निवासी होना चाहिए. परिवार की कुल सालाना आय 1 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा परिवार पहचान पत्र यानी PPP में आय वेरीफाइड होना जरूरी है. केवल अंत्योदय श्रेणी के परिवार ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. इनमें परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र और हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र शामिल हैं.

कैसे करें आवेदन?
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. सबसे पहले हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद Apply Happy Card का ऑप्शन दिखाई देगा.इसके बाद फैमिली आईडी और कैप्चा भर कर OTP वेरीफाई करना होगा. इसके बाद परिवार के सदस्यों की लिस्ट सामने आ जाएगी. वहीं जिस भी सदस्य के लिए कार्ड बनवाना है. उसके नाम के सामने Click To Apply पर क्लिक करें. फिर आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें OTP के जरिये वेरिफिकेशन पूरा करें. इसके बाद Apply बटन पर क्लिक करें इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

कार्ड मिलने में कितना समय लगता है?
जब आप आवेदन कर देंगे इसके 15 दिन बाद लाभार्थी अपने नजदीकी हरियाणा रोडवेज कार्यालय से ये कार्ड ले सकते हैं. लेने के लिए विभाग की ओर से भी SMS के जरिए डेट की जानकारी दी जाती है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*