खंडवा में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पॉलिथीन में फेंक रहे थे गाय के सिर-पैर, भीड़ ने की तोड़फोड़

खंडवा में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, पॉलिथीन में फेंक रहे थे गाय के सिर-पैर, भीड़ ने की तोड़फोड़

खंडवा जिले के मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया. देर रात करीब 11 बजे पॉलिथीन में भरकर गाय के सिर और पैर सड़क किनारे फेंके जा रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी गांव के हिंदू युवा वहां पहुंच गए. पकड़े जाने के डर से बाइक सवार आरोपी मौके से भाग निकले. पुलिस ने मौके से पहुंच कर सारे अवशेष जब्त किए है और तड़के 5:00 बजे तक उन्हें दफना दिया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

भीड़ ने की तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ. आक्रोशित युवाओं ने पुलिस के सामने ही वाहनों (बाइक) में तोड़फोड़ कर दी. सूचना पर सीएसपी अभिनव बारंगे मौके पर पहुंचे और पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया. मौके से गोवंश का मांस और आरोपियों की एक बाइक जब्त की गई है. तनाव को देखते हुए थाना मोघट रोड और रामेश्वर चौकी का भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है.

4 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपी हिरासत में लिया है. पुलिस ने गोवंश की पुष्टि होने के बाद रात में ही एक्शन लेते हुए धरपकड़ शुरू कर दी थी. शनिवार अलसुबह 5 बजे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने गाय काटने, खाने, अवशेष फेंकने और पॉलिथीन उपलब्ध कराने वालों की पहचान कर अब तक चार आरोपियों, वसीम (पिता युनूस पटेल), अकरम (पिता रमजान पटेल), आजम चक्की वाला और सलमान भुरू को हिरासत में लिया है. 

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
पड़ोसी गांव सिहाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि हेमंत चौहान ने बताया कि वे फिलहाल केदारनाथ यात्रा पर हैं. शुक्रवार रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ियातुला गांव में ईद पर गाय काटी गई है और अवशेष बाहर फेंकने की तैयारी है.इसी सूचना पर गांव के युवा मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने देखा कि एक बाइक पर दो-तीन लोग पॉलिथीन में गाय के सिर, पैर और अन्य अवशेष भरकर लाए थे. युवाओं को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी. फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*