पश्चिम बंगाल में तख्तापलट करने के बाद अब भाजपा की नजरें अन्य राज्यों पर टिक गई है. पश्चिम बंगाल जीत के साथ ही पार्टी का पूरा फोकस उन राज्यों पर है जहां पर अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले पंजाब में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने खेल कर दिया है. इस बार के चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी को 958 सीटें मिली है, वहीं भाजपा ने 172 सीटों पर जीत हासिल की है. भाजपा की ये जीत साल 2021 से ज्यादा बड़ी है.
चुपचाप BJP ने लगाई छलांग
पंजाब के 1977 वार्ड पर चुनाव परिणाम की घोषणा की गई. इसमें आम आदमी पार्टी ने 958 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस 397 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनी है. शिरोमणि अकाली दल ने 178 वार्ड पर जीत हासिल की है. इसके अलावा भाजपा को 172 सीटों पर जीत मिली है. वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 251 सीटों पर जीत हासिल की है.
2021 निकाय चुनाव के परिणाम
अगर हम साल 2021 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कांग्रेस ने 1432 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल ने 284 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 69 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा को 59 सीटें चुनावी मैदान में हासिल हुई थी, जबकि 364 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी थी.
2015 निकाय चुनाव के परिणाम
जबकि 2015 के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को 1060 सीटें मिली थी और भाजपा ने 360 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा कांग्रेस को 356 सीटें चुनावी मैदान में हासिल हुई थी और 400 से ज्यादा उम्मीदवार निर्दलीय जीते थे. उस समय शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन था और ये बेहद मजबूत स्थिति में था. हालांकि धीरे-धीरे ये गठबंधन कमजोर होता चला गया.
जीत के बाद क्या बोले सीएम
निकाय चुनावों में शानदार जीत के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर ‘आपकी सरकार’ के कामों पर अपनी मुहर लगाई है. विधानसभा, लोकसभा, पंचायती चुनाव और अब म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और नगर पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है, हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा म्युनिसिपल काउंसिल जीती हैं.
विपक्षी पार्टियों (कांग्रेस, अकाली दल और BJP) के कुल वोट भी मिला दें तो वे ‘AAP’ के लेवल तक नहीं पहुंचते. BJP पांचवें नंबर पर खिसक गई है, यह जीत लोगों को मिल रही फ्री बिजली, आम आदमी क्लीनिक, अच्छे स्कूल और ट्रांसपेरेंट नौकरियों की जीत है. सभी जीतने वाले उम्मीदवारों और पार्टी वॉलंटियर्स को दिल से बधाई, अब कोई भेदभाव नहीं होगा. हर शहर, कस्बे और गांव में एक जैसा विकास होगा, हम पॉजिटिव और विकास पर आधारित राजनीति करते हैं.
Bureau Report
Leave a Reply