Gold Price: सीजफायर के बीच अमेर‍िका ने उठाया ऐसा कदम, धड़ाम हो गया सोना; चेक करें 24K, 22K और 18K का रेट

Gold Price: सीजफायर के बीच अमेर‍िका ने उठाया ऐसा कदम, धड़ाम हो गया सोना; चेक करें 24K, 22K और 18K का रेट

म‍िड‍िल ईस्‍ट में चल रही जंग के बीच जब सीजफायर और अमेर‍िका-ईरान के बीच बातचीत की खबर आनी शुरू हुई तो बाजार ने राहत की सांस ली. ग्‍लोबल मार्केट पर इसका असर ऐसा द‍िखाई द‍िया क‍ि क्रूड ऑयल के रेट में ग‍िरावट और सोने-चांदी में तेजी आने लगी. इतना ही नहीं, दुन‍ियाभर के शेयर बाजार में तेजी द‍िखाई देने लगी. इससे लगा क‍ि दोनों देशों के बीच जंग ठंडी पड़ जाएगी और हालात सामान्‍य हो जाएंगे. लेक‍िन स्‍थ‍िति अचानक तब ब‍िगड़ गई जब अमेरिकी सेना ने साउथ ईरान में ‘आत्मरक्षा’ (Self-Defense) की बात कहहर बड़ा हमला कर द‍िया. इससे खाड़ी में जंग की आग फ‍िर से सुलग सकती है.

अमेर‍िका की तरफ से क‍िये गए हमले का असर यह हुआ क‍ि क्रूड ऑयल के दाम में तेजी और सोने में ग‍िरावट द‍िखने लगी. मंगलवार सुबह क्रूड ऑयल चढ़कर 98 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब पहुंच गया. दूसरी तरफ सोने में बड़ी ग‍िरावट देखी जा रही है. हालांक‍ि, भारतीय बाजार में सोमवार शाम को तेजी देखने को म‍िली. इंटरनेशल मार्केट में मंगलवार सुबह सोने का दाम 42 डॉलर प्रत‍ि औंस तक टूट गया. इस ग‍िरावट के साथ सोना 4527 डॉलर प्रत‍ि औंस पर आ गया. जनवरी 2026 में 5500 डॉलर प्रत‍ि औंस तक चढ़ने वाले गोल्‍ड के दाम में यह बड़ी ग‍िरावट है.

घरेलू बाजार पर भी द‍िख रहा उठापटक का असर

इंटरनेशनल लेवल पर दाम में उठापटक का असर घरेलू बाजार में भी देखने को म‍िलता है. लेक‍िन प‍िछले द‍िनों सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी, ज‍िसके बाद भारतीय बाजार में सोना-चांदी महंगा हो गया था. मंगलवार को सोना 4527 डॉलर प्रत‍ि औंस पर और कॉमेक्‍स पर चांदी में तेजी देखी जा रही है. हर बार ज‍ियो-पॉल‍िट‍िकल टेंशन के बीच सोना चढ़ता है लेक‍िन ईरान जंग के बीच दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. न‍िवेशक सेफ हेवन माने जाने वाले गोल्‍ड से अपना न‍िवेश न‍िकाल रहे हैं..

घरेलू बाजार का हाल

सरकार ने प‍िछले द‍िनों रुपये को मजबूती देने और देश का व‍िदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के ल‍िए सोने-चांदी के आयात पर कस्‍टम ड्यूटी बढ़ा दी थी. सोने पर तो इसे 6 प्रत‍िशत से बढ़ाकर 15 प्रत‍िशत कर द‍िया गया था. सोमवार शाम के समय सोने और चांदी दोनों के ही रेट में तेजी देखी गई. www.ibjarates.com पर सोमवार शाम को जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 158857 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसके अलावा 23 कैरेट वाला सोना उछलकर 158221 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और 22 कैरेट वाला सोना 145513 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गया. चांदी भी चढ़कर 271100 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*