कट सकता है LPG कनेक्शन, नहीं मिलेगी सब्सिडी…क्या है LPG का 30 और 90 दिन वाला नियम; 1 जुलाई से क्या-क्या बदलेगा?

कट सकता है LPG कनेक्शन, नहीं मिलेगी सब्सिडी...क्या है LPG का 30 और 90 दिन वाला नियम; 1 जुलाई से क्या-क्या बदलेगा?

खाड़ी युद्ध के बाद से भारत को भारी ऊर्जा संकट का सामना पड़ रहा है.  LPG सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें सबने देखी. सिलेंडर के दाम से लेकर बुकिंग, सप्लाई के कई नियम बदल दिए गए. इंडेन, भारतगैस, HP सभी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए नियमों में फेरबदल किया. LPG के साथ- साथ PNG पाइपलाइन वाले उपभोक्ताओं के लिए भी बदलाव हुए. उज्ज्वला स्कीम से जुड़े एलपीजी कनेक्शन में भी बदले गए. इन बीच गैस सिलेंडर से जुड़े 30 दिन और 90 दिन वाले नियम को लेकर काफी चर्चा हो रही है.  नियमों की अनदेखी में LPG सिलेंडरों की सप्लाई रोकी जा सकती है. गैस एजेंसियों की ओर से अपने ग्राहकों को बार-बार नोटिफिकेशन भेजकर अपील की जा रही है…

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए 30 दिन और 90 दिन वाला नया प्रोटोकॉल जारी किया है. इन नियमों का मकसद घरेलू गैस सप्लाई को बनाए रखना और LPG पर निर्भरता को कम करना है.  

क्या हैं LPG सिलेंडर से जुड़ा 30 दिन वाला नियम ?  

एलपीजी संकट के बीच सरकार ने सिलेंडर से जुड़े नियमों को लेकर कई बदलाव किए हैं. इसी बीच 25 मई 2026 को पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने  Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Amendment Order, 2026, के तहत PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया. सरकार ने ‘एक घर, एक गैस कनेक्शन’ का नियम तय कर दिया. जिसके तहत अगर आपके घर में PNG कनेक्शन है, तो 30 दिनों के भीतर आपको अपना LPG सिलेंडर सब्मिट करना होगा.  ऐसा नहीं करने पर आपकी LPG की सप्लाई रोकी जा सकती है.  

कैसे सब्मिट करें अपना LPG सिलेंडर ?  

अगर आपके पास PNG-LPG दोनों कनेक्शन हैं, तो आपको अपना गैस सिलेंडर जमा करना होगा. उसके लिए आप अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. आप चाहे तो सिलेंडर को हमेशा के लिए सरेंडर कर अपनी सिक्योरिटी मनी हासिल कर सकते हैं, या फिर आप सिलेंडर जमा कर वाउंचर हासिल कर सकते हैं. इस वाउचर की मदद से आप भविष्य में कभी भी दोबारा एलपीजी कनेक्शन को री-एक्टिवेट करा सकेंगे.

क्या है LPG सिलेंडर से जुड़ा 90 दिन वाला नियम ?

भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने 24 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर उस सभी उपभोक्ताओं के लिए PNG कनेक्शन  अनिवार्य कर दिया है, जिन इलाकों में पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध है. सरकार ने S.O. 1536(E) के तहत जिन इलाकों में पाइपलाइन कनेक्शन है, वहां 90 दिन के भीतर PNG कनेक्शन लेने की अपील करवाई है. जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध है, वहां LPG सप्लाई में दिक्कत आ सकती है. सरकार ने कहा है कि जहां PNG कनेक्शन उपलब्ध है, वहाँ LPG उपभोक्ताओं को PNG में शिफ्ट होना है, . नोटिस जारी होने के तीन महीने बाद LPG सप्लाई बंद की जा सकती है. सरकार ने गैस कंपनियों को ऐसे मामलों का रिकॉर्ड रखने के लिए निर्देश दिया है.  

30 जून तक LPG कनेक्शन का e-KYC नहीं करवाया तो क्या होगा?  

30 जून तक प्रधानमंत्री उज्ज्वला स्कीम योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है. केवाईसी से अभाव में गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी रोकी जा सकती है. उससे पहले सरकार ने उज्ज्वला स्कीम से जुड़े सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या को 9 से घटाकर 5 कर दिया है.  

LPG-PNG दोनों कनेक्शन रखा है, तो क्या होगा ? 

अगर आपके अपने घर में अभी भी एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखा है, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. One Household, One Gas Connection नियम के तहत PNG उपभोक्ताओं की LPG सिलेंडर की सप्लाई रोकी जा सकती है. उन्हें सिलेंडर सरेंडर करने के लिए 30 दिन का वक्त दिया गया है.  

बिना OTP सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक

कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने गैस सिलेंडर डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य कर दिया है. गैस बुकिंग के समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को बताने के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी. 

क्या खत्म होगी 25 दिन 45 दिन वाली पाबंदी ?  

गैस सिलेंडर की रिफिंग क लिए तेल कंपनियों ने समयसीमा को 21 दिन से बढ़ाकर शहरों के लिए 25 दिन और गांवों के लिए 45 दिन कर दिया था. धीरे-धीरे अब एलपीजी की सप्लाई सामान्य हो गई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई से सिलेंडर रिफिंग की समयसीमा में जरूरी बदलाव किया जा सकता है. 

1 जुलाई को क्या घटेंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम  ? 

फरवरी 2026 के बाद से घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी की गई है. 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम 89 रुपये बढ़ गए, तो 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दोगुनी हो चुकी है.  छह महीनों में इसकी कीमत 1580 रुपये से बढ़कर 3113.50 रुपये हो चुकी है. अब एलपीजी की सप्लाई बढ़ी है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी बताया कि LPG से लदे 12 टैंकरों ने बिना टोल दिए होर्मुज के रास्ते को पार किया. भारत का घरेलू एलपीजी प्रोडक्शन 54 फीसदी बढ़ा है. अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में गिरावट आई है. तेल कंपनियों का घाटा कम हुआ है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई को सरकार गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत दे सकती है.  

कॉमर्शियल सिलेंडर पर मिली छूट  

LPG सप्लाई में सुधार के बाद हाल ही में सरकार ने कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत देते हुए नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी की सप्लाई पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए. 19 किलो वाले सिलेंडरों की सप्लाई युद्ध से पूर्व स्तर पर पहुंच गई है.  

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*