भरत तिवारी एनकाउंटर केस में SC का सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में जाकर अपनी बात रखिए

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में SC का सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में जाकर अपनी बात रखिए

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया. सुनवाई के दौरान वकील विशाल तिवारी ने कोर्ट से कहा कि यह गंभीर मामला है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही एनकाउंटर का लेकर दिशानिर्देश जारी कर चुका है. इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि हाईकोर्ट में जाकर अपनी बात रखिए. सुप्रीम कोर्ट ने वकील विशाल तिवारी से पूछा कि आपने किस हैसियत से याचिका दाखिल की है? इस पर वकील विशाल तिवारी ने कहा कि यह मामला काफी संगीन है. इसकी अर्जेंट में सुनवाई की जाए. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह संभव नहीं है. आप इस मामले को रजिस्ट्रार के पास मेंशन कराइए. हम इसको देखते हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*