हम ट्रंप को मार डालेंगे… तेहरान के बिलबोर्ड पर अमेरिकी राष्ट्रपति को खुली धमकी, दिखाया ताबूत पर लेटा हुआ शरीर; क्या इशारा कर रहा तेहरान?

हम ट्रंप को मार डालेंगे... तेहरान के बिलबोर्ड पर अमेरिकी राष्ट्रपति को खुली धमकी, दिखाया ताबूत पर लेटा हुआ शरीर; क्या इशारा कर रहा तेहरान?

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के दावों के बीत सेंट्रल तेहरान के एंघेललाब चौक में एक बड़ा बिलबोर्ड लगाया है. इसमें ट्रंप को ताबूत में लेटे हुए दिखाया गया है. सड़कों के बीचोंबीच दिख रहा यह ताबूत वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. 

बता दें कि ईरान लंबे समय से पब्लिक जगहों को पॉलिटिकल कम्युनिकेशन के साधन के रूप में इस्तेमाल करता रहा है, लेकिन फरवरी 2026 के अंत में अमेरिकी-इजरायली सेनाओं के खिलाफ युद्ध की शुरुआत के बाद से वह तेहरान के कई इलाकों में क्रांतिकारी प्रतीकों, वॉर मेमोरियल्स और वैचारिक संदेशों को दर्शाने वाले बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगा रहा है. 

ईरानी बिलबोर्ड में ट्रंप  

ईरान की ओर से लगाए गए नए होर्डिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति का शरीर एक खुले काले ताबूत से झांकता हुआ दिखाया गया है. फोटो में उनके बाल बिखरे हुए हैं, आंखें और मुंह बंद हैं और उनके हाथ उभरे हुए पेट पर बंधी लाल टाई पर टिके हैं. ताबूत के दूसरे छोर पर उनके पैर सीधे ऊपर की ओर हैं. इस काले ताबूत पर फारसी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ‘हम ट्रंप को मार डालेंगे’ जैसी धमकियां लिखी हुई हैं. 

 ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिलबोर्ड पर लिखे गए संदेशों में पूर्व सु्प्रीम लीडर को शहीद बताया गया था और उसमें ‘मीनाब के बच्चों की याद में’ जैसे संदेश थे. दक्षिणी ईरान का वह शहर हैं, जहां जंग की शुरुआत में एक हमले में एक प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाया गया था.  

बिलबोर्ड से अमेरिका पर हमला 

ईरान में बिलबोर्डों पर धमकी भरे या उपहास से भरीं तस्वीरें कोई नई बात नहीं है. मई 2026 में ईरान ने अमेरिका को टारगेट करते हुए एक द्विभाषी बिलबोर्ड पर ट्रंप के मुंह को सिला हुआ दिखाया गया था. इसके ऊपर होर्मुज स्ट्रेट का फोटो बना था. बिलबोर्ड में अंग्रेजों में ‘द ब्रेकिंग पॉइंट’ लिखा था.

एक दूसरे बिलबोर्ड में फारस की खाड़ी में फैले एक विशाल मछली पकड़ने के जाल को दिखाया था. इस फोटो क जरिए ईरान अपनी सैन्य शक्ति को दिखाना चाहता था. जाल के अंदर अमेरिकी विमान, ड्रोन और नौसैनिक पोत फंसे हुए दिखाए गए थे.  

ईरान की हिट लिस्ट में ये लोग 

ईरान के इस वाले बिलबोर्ड में पहली बार इतना स्पष्ट मैसेज दिखाया गया है. यह अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और अन्य लोगों के प्रति ईरानी जनता में हाल के हफ्तों में देखी गई विरोध की भावना से मेल खाता है. हाल ही में ईरान के एक रूढ़िवादी न्यूजपेपर ने खामेनेई की हत्या के बदले टारगेट किए जाने वाले लोगों की एक लिस्ट भी पब्लिश की. इसमें अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय देशों के नेता शामिल हैं. लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर समेत 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*