दिल्ली में खरगे-राहुल की मुहर: कर्नाटक कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी, जानिए किन 20 चेहरों को मिली जगह

दिल्ली में खरगे-राहुल की मुहर: कर्नाटक कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी, जानिए किन 20 चेहरों को मिली जगह

कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली राज्य कैबिनेट के विस्तार को हरी झंडी दे दी है. नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 20 नए मंत्रियों के नामों पर आधिकारिक सहमति व्यक्त की है. इस नए कैबिनेट विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आज बेंगलुरु स्थित लोक भवन में दोपहर बाद शाम 04:05 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

12 नए चेहरे और 8 पुराने दिग्गजों का संतुलन


आलाकमान द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस पुनर्गठन में अनुभव और नए नेतृत्व का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला है. कैबिनेट में 12 बिल्कुल नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि 8 वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बनाए रखा गया है. नए शामिल किए जा रहे प्रमुख चेहरों में पी.एम. नरेंद्रस्वामी, के.एस. बसवंतप्पा, टी. रघुमूर्ति, पुत्तुरंगशेट्टी, डॉ. अजय सिंह और गायत्री शांतेगौड़ा शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर लक्ष्मण सावदी, बी.जेड. जमीर अहमद खान और संतोष लाड जैसे कद्दावर नेताओं की कैबिनेट में मजबूत वापसी हुई है. 20 मंत्रियों की इस नई सूची में गायत्री शांतेगौड़ा एकमात्र महिला चेहरा हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया है.

कर्नाटक सरकार के 20 नए मंत्रियों की सूची:

1. पी.एम. नरेंद्रस्वामी
2. शिवराज तंगदगी
3. रुद्रप्पा लमानी
4. के.एस. बसवंतप्पा
5. बी. नागेंद्र
6. टी. रघुमूर्ति
7. बी.जेड. ज़मीर अहमद खान
8. रिजवान अरशद
9. संतोष लाड
10. मधु बंगारप्पा
11. पुत्तुरंगशेट्टी
12. मंकला वैद्य
13. डॉ. अजय सिंह
14. एन. चलुवरया स्वामी
15. के.एम. शिवलिंगे गौड़ा
16. एच.सी. बालकृष्ण
17. गायत्री शांतेगौड़ा
18. बसवराज रायारेड्डी
19. विजयानंद कशप्पनवर
20. लक्ष्मण सावदी

विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियां

जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के संवैधानिक व शीर्ष पदों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है:

1. जी. एस. पाटिल: विधानसभा अध्यक्ष (Speaker)
2. ए. एस. पोन्ना: विधानसभा उपाध्यक्ष (Deputy Speaker)
3. सलीम अहमद: विधान परिषद के सभापति (Chairperson)
4. उमाश्री: विधान परिषद की उप-सभापति (Deputy Chairperson)

140+ विधायकों में से 30 को चुनना चुनौतीपूर्ण”: प्रियांक खरगे

कैबिनेट विस्तार की घोषणा से पहले राज्य के मंत्री प्रियांक खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हाईकमांड ही अंतिम फैसला लेता है. हमारी पार्टी के पास 140 से अधिक योग्य विधायक हैं. हर जिले, हर समुदाय और हर वर्ग से हमारे पास सक्षम नेता मौजूद हैं. पार्टी के पास नेतृत्व की गहराई इतनी ज्यादा है कि 140 विधायकों में से केवल 30 मंत्री चुनना अपने आप में एक कठिन काम था.

डी.के. शिवकुमार प्रशासन की नई संरचना

नेतृत्व परिवर्तन के बाद आकार ले रही मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की इस नई कैबिनेट में जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जरकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खरगे, यू.टी. खादर, ईश्वर खंड्रे, डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया, बिरथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल जैसे दिग्गज पहले से ही प्रमुख जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. नए 20 मंत्रियों के जुड़ने से अब कर्नाटक की शिवकुमार सरकार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने को तैयार है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*