अमेरिका से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक भारतीय मूल के शख्स ने अपनी मां और छोटे भाई की हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात है कि आरोपी नाबालिग है और वह एक्टन का रहने वाला है. आरोपी की पहचान अर्जुन अरविंद के तौर पर हुई है. पुलिस ने रात भर की तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया.
दरअसल, अमेरिका के एक्टन में रहने वाले इस शख्स पर अपनी मां सुधा वेंकटेशन और अपने भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या का आरोप लगा. पुलिस के मुताबिक, अर्जुन अरविंद पर दो हत्या, परिवार के सदस्य के साथ मारपीट, बिन इजाजत के वाहन चलाने और गाड़ी चोरी करने का भी आरोप लगा है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने हमले से पहले एआई से कई हैरान करने वाले सवाल किए थे.
पहले मां को उतारा मौत के घाट
पुलिस का कहना है कि एक्टन-बॉक्सबोरो रीजनल हाई स्कूल के छात्र अरविंद ने मंगलवार को अपने घर के अंदर ही मां और भाई पर जानलेवा हमला किया. हमले के बाद वह अपनी मां की कार लेकर भाग गया. घटना की जांच कर रहे मिडलसेक्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मैरियन रयान और एक्टन पुलिस प्रमुख डगलस स्टर्नियोलो ने बताया कि घटना मंगलवार की है.
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब मंगलवार को साढ़े 6 बजे एक ट्यूटर परिवार से मिलने के लिए घर पहुंची. जब वह घर के भीतर नहीं दाखिल हो सकी, तो इसने अरविंद के पिता से संपर्क किया. वह भी परिवार से संपर्क करने में असफल रहे.
काम पर जाने से पहले पिता से मिला
शुरुआती जांच के दौरान अर्जुन अरविंद के पिता ने कहा कि उन्होंने आरोपी को आखिरी बार काम पर जाने से पहले देखा था. वहीं, उनके दूसरे बेटे सिद्धार्थ को आखिरी बार दोपहर के समय देखा गया था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांचकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें वेंकटेशन और सिद्धार्थ मृत मिले. पुलिस ने पाया कि वेंकटेशन का शव घर के बेसमेंट में मिला, तो उनके छोटे बेट का शव घर की पहली मंजिल पर मिला.
शरीर पर थे चोट के निशान
पुलिस ने पाया कि दोनों पीड़ितों की शरीर पर चोट का निशान साफ तौर पर नजर आ रहा था. हालांकि, मुख्य चिकित्सा परीक्षक ने अभी तक मौत की सटीक वजह के बारे में नहीं बताया है. इसके साथ जिन हथियारों से इनपर हमले किए गए, पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.
रयान का कहना है कि आरोपी अर्जुन अरविंद अपनी मां की होंडा एकॉर्ड कार लेकर फरार हो गया है. हालांकि, बुधवार को सुबह-सुबह, मैसाचुसेट्स के वेलैंड में पुलिस ने पाया कि आरोपी जिस कर को लेकर फरार हुआ था, वह एक पार्किंग लॉट में खड़ी मिली. इसी कार में अरविंद मौजूद था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
चैट जीपीटी से पूछे कई सवाल
घटना के बाद पुलिस ने सभी एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी. एक बयान में कहा गया कि अर्जुन पिछले कुछ दिनों से अजीब बर्ताव कर रहा था. उसने इंटरनेट पर चैटजीपीट से हत्या के बाद कुछ कहानियां बनाने का सुझाव मांगा था. पुलिस ने बयान में कहा कि अरविंद ने AI चैटबॉट से गोथिक नॉवेल जैसी कहानियां बनाने में मदद मांगी थी, जिसके लिए उसने सवाल पूछे और किरदार गढ़े.
Bureau Report
Leave a Reply