आरसीबी केयर्स ने आईपीएल 2025 में खिताबी जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के पीड़ित परिवार के लिए मदद का एलान किया है। आरसीबी केयर्स भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक प्रशंसकों के परिजनों को 25 लाख रुपये देगा। आरसीबी ने शनिवार को पीड़ित परिवारों के लिए मदद की घोषणा की है।
गम में बदला था जीत का जश्न
आरसीबी ने आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। आरसीबी के 18 सत्र के इंतजार के बाद पहले आईपीएल खिताब जीतने से शहर में जश्न का माहौल था, लेकिन जल्द ही यह गम में बदल गया था। चार जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर करीब दो लाख प्रशंसक जुटे थे जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं सकी। इससे अफरा तफरी फैल गई जिससे 10 से अधिक प्रशंसकों की मौत हो गई, जबकि कई फैंस घायल हो गए थे।
Bureau Report
Leave a Reply