संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज में स्थित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को एक संस्कृत पोस्ट के कारण हिंदू समुदाय के सामने शर्मिंदा होना पड़ा और पोस्ट के माध्यम से ही माफी भी मांगनी पड़ गई. दरअसल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से दक्षिण एशियाई स्टडीज डिपार्टमेंट के जरिए संस्कृत कोर्स से संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी की थी जिस पर हिंदू समुदाय ने आपत्ति दर्ज की और उसका जमकर विरोध भी किया. ऐसे में 27 फरवरी, शुक्रवार को यूनिवर्सिटी को हिंदू समुदाय से माफी मांगनी पड़ गई.
अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी है और उसका इतिहास संस्कृत पढ़ाने के मामले में काफी लंबा रहा है. इस भाषा और इससे संबंधित बौद्धिक और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए यूनिवर्सिटी की एक अच्छी खास छवि बनी हुई है.
संस्कृत कोर्स के पोस्ट से बवाल खड़ा
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर संस्कृत कोर्स के लिए पोस्ट शेयर किया था लेकिन कोर्स के प्रचार में की गई उनकी भूल माफी मांगने की वजह बनी. पोस्ट में साझा की गई तस्वीर को लेकर कई हिंदू समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई. ऐसे में इस यूनिवर्सिटी को अपने संस्कृत कोर्स से जुड़ी असंवेदनशील पोस्ट पर हिंदू समुदाय से माफी मांगनी पड़ गई.
साउथ एशियन स्टडीज विभाग ने मांगी माफी
हिंदू समुदाय के विरोध के बाद 27 फरवरी, शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने असंवेदनशील तस्वीर के लिए माफी मांगी और साथ में तस्वीर हटाने की जानकारी दी. साउथ एशियन स्टडीज विभाग द्वारा माफी मांगी गई थी.
किस संस्कृत तस्वीर को लेकर हुआ विवाद?
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साउथ एशियन स्टडीज विभाग ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी और उस पर विवाद हुआ था उसका नाम ‘Master of Puppets’ था. भारतीय कलाकार अनिरुद्ध साइनाथ की ओर से ये तस्वीर अपने ब्रांड Molee Art के तहत बनाया गया था. सोशल मीडिया पर साझा इस तस्वीर को लेकर कुछ लोगों ने कहा कि ये महाभारत और भगवान कृष्ण की रासलीला से संबंधित भाव को दर्शाती है जिसे हॉरर फिल्म जैसा बताया जा रहा है और इसी पर हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने विवाद खड़ा किया था.
हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाती है तस्वीर
विरोध करते हुए कोएलिशन ऑफ हिंदूज़ ऑफ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) नामक संगठन की ओर से एक्स अकाउंट पर कहा गया कि ये एक हिंदू विरोधी तस्वीर है. हिंदू धर्म में संस्कृत को एक पवित्र भाषा माना गया है और इस तरह की तस्वीर नकारात्मक रूप में दिखाना गलत है. ये तस्वीर डरावनी फिल्म की तरह है और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाती है. विवाद बढ़ने के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने माफी मांगते हुए बयान जारी किया था. बता दें कि ये यूनिवर्सिटी लंबे समय से संस्कृत पढ़ाने के लिए जानी जाती है.
Bureau Report
Leave a Reply