नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का एक बड़ा आंदोलन दिल्ली के जंतर मंतर पर देखने को मिला. इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और अपना विरोध दर्ज किया. छात्रों की मांग के आगे सरकार झुकी और धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा. प्रदर्शन के बीच 20 जुलाई को छात्रों ने संसद की ओर कूच किया, इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.
प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि छात्रों का ये आंदोलन सीजेपी के नेतृ्त्व में आयोजित किया गया था, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए बच्चों ने भाग लिया. अब जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है.
वीडियो में क्या आया सामने?
दरअसल,सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा और ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और अभिषेक रांका से बातचीत कर रहे हैं. इसमें पुलिस अफसर कह रहे हैं कि ये जगह इस तरह के प्रोटेस्ट कॉल के लिए नहीं है. उन्होंने यहां तक कहा कि ऑर्गेनाइजर्स ने कोई तैयारियां नहीं की है.
‘भीड़ कंट्रोल करने के लिए वॉलंटियर नहीं’
डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा और ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित ने साफ किया कि प्रदर्शन के लिए भले भारी मात्रा में छात्रों को इकट्ठा किया गया हो, लेकिन भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोई वॉलंटियर नहीं है. अधिकारियों ने सीजेपी के प्रवक्ता से कहा कि आप भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कम से कम वालेंटियर्स तो तैनात करो.
कंट्रोल से बाहर हो जाएगा सबकुछ: पुलिस
हैरान करने वाली बात है कि पुलिस के आला अफसर सीजेपी के प्रवक्ता को समझाते रहे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. पुलिस की ओर से कई बार समझाया गया कि अगर आपने कुछ नहीं किया तो भीड़ कंट्रोल से बाहर निकल जाएगी. डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि मैं आपसे कबसे रिक्वेस्ट कर रहा हूं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसमें क्रिमिनल एलिमेंट भी है.
सामने आए वीडियो से स्पष्ट पता चलता है कि दिल्ली पुलिस ने 19 और 20 जुलाई को जब भीड़ बढ़ रही थी, तब CJP के नेताओं को कोई बार समझाया. इतना ही नहीं, इन्हें बताया गया कि भीड़ कैसे रिएक्ट करती है. हालत यह थी पुलिस अधिकारी समझाते रहे, लेकिन सीजेपी के प्रवक्ता चुपचाप खड़े रहे.
पुलिस छात्रों के बीच हुई झड़प
गौरतलब है कि 20 जुलाई के दिन छात्रों ने संसद मार्ग की ओर बढ़ना शुरू किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका. इस दौरान छात्रों की ओर से पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने और उसको फांदने की कोशिश की गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर पत्थर भी फेंकने लगे. इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.
Bureau Report
Leave a Reply