बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लंबे समय से धमकियां मिल रही हैं. इसी बीच उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली का एक बड़ा बयान सामने आया है. सोमी ने खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान को उनके पर्सनल नंबर पर एक मैसेज भेजा है. मैसेज में सोमी ने सलमान को अपनी ईगो छोड़कर बिश्नोई समाज के मंदिर जाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि सलमान को वहां जाकर बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए, ताकि ये विवाद हमेशा के लिए खत्म हो सके. सोमी के इस चौंकाने वाले दावे के बाद अब ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
सोमी अली के इस नए इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. 90 के दशक में दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन ऐश्वर्या राय के आने के बाद इनका रिश्ता टूट गया था. ब्रेकअप के बाद से ही सोमी अक्सर सलमान खान पर फिजिकली और मेंटली परेशान करने के गंभीर आरोप लगाती रही हैं. अब अपने हालिया इंटरव्यू में सोमी अली ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि उन्होंने सलमान के प्राइवेट नंबर पर एक मैसेज भेजा था. उस मैसेज में सोमी ने लिखा कि अभी भी सही वक्त है और उन्हें बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर अपने पुराने कामों की माफी मांग लेनी चाहिए.
महिलाओं से माफी मांगने की भी दी सलाह
सोमी का मानना है कि सलमान को अब अपनी ईगो को एक तरफ रखकर सही कदम उठाना चाहिए. सोमी ने इंटरव्यू में सिर्फ बिश्नोई समाज से ही नहीं, बल्कि महिलाओं से भी माफी मांगने की बात कही. उन्होंने कहा कि सलमान को उन सभी महिलाओं से भी दिल से माफी मांगनी चाहिए, जिनके साथ उन्होंने पास्ट में कुछ भी गलत किया है. जब इंटरव्यू के दौरन उनसे सवाल किया गया, ‘क्या पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना बेहतर नहीं होगा?’, तो अपनी बात पड़ अडिग सोमी ने साफ कहा कि जब तक सलमान अपने किए पर माफी नहीं मांगते, तब तक कोई भी नई शुरुआत नहीं हो सकती.
90 के दशक में खूब सुर्खियों में रहा था रिश्ता
सलमान खान और सोमी अली की लव स्टोरी 90s काफी सुर्खियों में रही. हर कोई उनके रिश्ते के बारे में बात करता था. हालांकि, इस रिश्ते का अंत बहुत ही कड़वाहट भरा रहा. सोमी ने कई बार अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि इस रिश्ते ने उन्हें बहुत ज्यादा फिजिकली और मेंटली तकलीफ दी. अब सालों बाद, जब सलमान का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों की वजह से खबरों में है, सोमी का अचानक बयान देना लोगों को चौंका रहा है. सोमी के इस नए खुलासे और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. कई फैंस उनके इस कदम को सही ठहरा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
सोमी अली के हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया. इस बयान के बाद इंटरनेट पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. एक तरफ सलमान खान के चाहने वाले इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. उनका कहना है कि सोमी अली सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रही हैं. दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि ये उनके पुराने दर्द और कड़वे एक्सपीरियंस का नतीजा है. साथ ही सलमान खान के फैंस को ये डर भी है कि पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लगातार मिल रही धमकियों से परेशान सुपरस्टार के लिए सोमी अली का ये हालिया बयान कोई नई और बड़ी मुसीबत न बन जाए.
क्या खत्म हो पाएगा ये पुराना विवाद?
सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर मुंबई पुलिस पहले से ही काफी सतर्क है और उन्हें सख्त पहरे में रखा गया है. ऐसे गंभीर माहौल में सोमी अली का ये कहना कि सलमान को अपना अहंकार छोड़ देना चाहिए, इस पूरे मुद्दे को एक नया मोड़ दे चुका है. अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि सोमी अली की इस माफी मांगने वाली सलाह पर सलमान या उनके परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन है या नहीं. फिलहाल तो इस पूरे घटनाक्रम ने पूरे बॉलीवुड से लेकर आम लोगों के बीच एक बड़ा सस्पेंस बना दिया है. आगे इस मामले में क्या नया मोड़ आता है, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा.
Bureau Report
Leave a Reply