‘देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं…’, हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर बोले खरगे, नड्डा ने कहा-जांच कराएंगे

'देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं...', हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बाद 'शुद्धिकरण' पर बोले खरगे, नड्डा ने कहा-जांच कराएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष और दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह बात उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में हुई ‘शुद्धिकरण’ की घटना के जवाब में कही. उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में यहां एक रैली को संबोधित किया था.

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा, ‘हम हमेशा से कहते आ रहे हैं कि इस देश में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है. वे धर्म के नाम पर सबको बांट रहे हैं. वहां ‘हवन’ की क्या जरूरत थी?’ मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित किया था. इसके दो दिन बाद, 10 अगस्त को, एक दक्षिणपंथी संगठन श्री राम सेना ने रैली वाली जगह पर ‘शुद्धिकरण’ हवन किया.

‘वहां ऐसे हवन करने की क्या जरूरत थी?’

 खरगे ने सवाल उठाया कि रामलीला मैदान सभी राजनीतिक दलों की जनसभाओं के लिए इस्तेमाल होता है, ऐसे में वहां हवन करने की जरूरत क्या थी?
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि इस तरह का आयोजन सबसे पहले हिंदू धर्म के ही खिलाफ है. ऐसे कदम देश को बांटने और जातियों के बीच विवाद पैदा करने का काम करते हैं.
खरगे ने कहा कि यह बयान जनता को यह दिखाने के लिए दिया जा रहा है कि सरकार तैयार है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपना एजेंडा पूरा होने के बाद ही इस तरह की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि पहले इस संबंध में अन्य दलों से कभी चर्चा नहीं की गई और अब 19 दिन बर्बाद करने के बाद समय बढ़ाने की मांग की जा रही है.

खरगे ने बीजेपी पर बोला हमला

उन्होंने सरकार के रवैये को शर्मनाक बताते हुए कहा कि संसद का समय महत्वपूर्ण है और सभी दलों को साथ लेकर काम किया जाना चाहिए. खरगे के इन बयानों के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं.

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, “कब, अब जब आज वंदे मातरम हो रहा है, जन गण मन हो रहा है. 19 दिन संसद चला और कम से कम 25-26 दिन आपके पास थे तो उस समय आपको ये याद नहीं आया. ये तो मैं समझाता हूं कि लोगों को बताने के लिए उनका ये बयान है. जब आपका एजेंडा पूरा हो गया तब आप तैयार होते हैं, सबके 19 दिन बर्बाद करने के बाद अब समय मांगते हैं. ये शर्म की बात है.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मैं इसको कभी राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता. मैं कई सालों से इस सदन में हूं, लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया. मैं एक सरोकार वाला व्यक्ति हूं, मैं एक दलित हूं, लेकिन मैंने कभी किसी के सामने यह कहकर मदद या अपनी रक्षा की गुहार नहीं लगाई. मेरे अंदर लड़ने की शक्ति है और मैं लड़ता हूं. लेकिन आप मुझे अछूत समझकर, शुद्धिकरण करके मेरा अपमान करते हैं. यह बहुत दुखद है.’

नड्डा बोले- हम इसकी जांच कराएंगे, हमें भी दुख हुआ

इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा, ‘खरगे जी ने जो बात कही है, वह सच में बहुत दुखद विषय है. और यह दुखद सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं, बल्कि हम सबके लिए है. खरगे साहब ने कहा कि इसमें भाजपा के लोग शामिल थे. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जी भी बैठे हैं और मैं भी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा हूं. भारतीय जनता पार्टी इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. कभी नहीं करती. नड्डा ने सदन को आश्वस्त किया कि , वे इसकी तहकीकात भी करेंगे. उन्होंने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो भी बात हुई है, उसकी जांच जरूर होगी.इस तरह की गतिविधि का भारतीय जनता पार्टी कभी समर्थन नहीं करती. मैं इसकी भर्त्सना करता हूं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी भी इस मामले को गहराई से देखेंगे. लेकिन आपकी भावनाओं को जो ठेस पहुंची है, वह सच में हम सबके लिए खेद का विषय है.’

नड्डा ने कहा, ‘मैंने पहले ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. यह हम सबके लिए और देश के लिए भी खेद का विषय है. हम इसकी जांच भी करेंगे. लेकिन उसके बाद खरगे साहब यह कहें कि ‘तुम ऐसा करते हो, तुम ऐसा करते हो’, यह उचित नहीं है. जब हमने कहा है कि हम इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करते, जिसने भी यह किया है, वह गलत है. जिसने भी किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अब इस मुद्दे को राजनीतिक रंग मत दीजिए. जो बात कही गई है, मैं कह रहा हूं कि, आपको जितना दुख है, उतना ही मुझे भी दुख है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*