Instagram-Facebook यूजर्स को तगड़ा झटका! Meta ने अचानक बंद किए 7 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जानें वजह

Instagram-Facebook यूजर्स को तगड़ा झटका! Meta ने अचानक बंद किए 7 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जानें वजह

टेक जगत की दिग्गज कंपनी मेटा ने एक बार फिर बड़ी कैंची चलाई है. मेटा ने इस बार 7 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट्स डिलीट कर दिया है. मेटा का यह एक्शन ऑस्ट्रेलिया में हुआ है, जहां 7 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट्स को बिना किसी सहमति के हटा दिया है. इन अकाउंट्स को लेकर कंपनी को शक था कि ये अकाउंट्स 16 साल से कम उम्र के यूजर्स चला रहे थे. यह एक्शन ऑस्ट्रेलिया के नए और कड़े सोशल मीडिया एज रिस्ट्रिक्शन कानून का पालन करने के लिए लिया गया है.

मेटा ने जो डेटा जारी किया है, उसके अनुसार, कंपनी ने दिसंबर से जून के बीच इंस्टाग्राम से लगभग 4,62,000 और फेसबुक से 2,94,000 संदिग्ध अंडरएज अकाउंट्स को डियाक्टिवेट किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में मेटा ने इंस्टाग्राम के 3,31,000 और फेसबुक के 1,73,000 अकाउंट्स हटाए थे, जिसकी तुलना में इस बार हटाए गए अकाउंट्स की संख्या लगभग डबल है.

कानून का पालन कर रही है मेटा

मेटा का यह एक्शन ऐसे समय में आया है, जब ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस बात की जांच तेज कर रही है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एज वेरिफिकेशन को किनती गंभीरता से लागू कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में यह नया कानून 10 दिसंबर को लागू हुआ था, जिसके तहत 16 साल से कम एज के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने या चलाने पर रोक लग गई है. यह कानून बच्चों के फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया से पड़ रहे बुरे असर की चिंताओं को देखते हुए बनाया गया है.

हालांकि शुरुआत में मेटा ने इस कानून का विरोध किया था, लेकिन अब कंपनी का कहना है कि वह इसका पूरी तरह पालन कर रही है. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया का इंटरनेट रेगुलेटर इस बात की जांच कर रहा है कि क्या कंपनियां 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए जरूरी कदम उठा रही हैं या नहीं. इसके चलते मेटा पर रेगुलेटरी कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है.

कार्रवाई को लेकर मेटा ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अकाउंट्स को हटाने की प्रक्रिया जारी है और यह आंकड़ा आगे और बढ़ेगा. हम ऑस्ट्रेलियाई सरकार के उस लक्ष्य का समर्थन करते हैं, जिसमें युवाओं को ऑनलाइन सेफ और एज के हिसाब से सही अनुभव मिले. हम कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं.

अकाउंट्स पकड़ने के लिए AI की मदद ले रहा है मेटा

मेटा के इस फैसले के पीछे सबसे कमाल की बात है कि कंपनी का कहना है कि 16 साल से कम उम्र के यूजर्स की पहचान करने के लिए वह AI और दूसरे एडवांस टूल्स का सहारा ले रही है. कंपनी सिर्फ यूजर्स के डेट ऑफ बर्थ पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसके AI सिस्टम प्रोफाइल और एक्टिविटी से जुड़े संकेतों की जांच करते हैं. इसमें जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें, स्कूल ग्रेड-क्लास का जिक्र और दूसरे यूजर्स से की गई रिपोर्ट भी शामिल है.

इसके अलावा, अगर किसी यूजर का अकाउंट कम उम्र के कारण हटाया जाता है, तो मेटा ने नए रिस्ट्रिक्शन लगाए हैं, जिससे वे दोबारा दूसरा नया अकाउंट न बना सकें.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*