अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया. बताया जा रहा है कि माता साहिब गुरुद्वारा इलाके में एक निहंग ने उन पर हमला बोला. हमले में सुखबीर सिंह बादल घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुखबीर सिंह बादल माता साहिब गुरुद्वारा इलाके में मौजूद थे. इसी दौरान एक निहंग ने अचानक उन पर हमला कर दिया. हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हमले में सुखबीर सिंह बादल के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल हमले की वजह और आरोपी के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. सुखबीर सिंह बादल पर हमले की खबर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
धारदार हथियार से किया गया हमला
बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से वार किया गया. हमले में उनके हाथ में चोट आई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला. हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. फिलहाल दोनों के उपचार की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
निहंग ने कृपाण से किया बादल पर हमला
सूत्रों के मुताबिक, मौके पर मौजूद एक निहंग सिंह ने अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने की कोशिश की. अकाली दल से जुड़े लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे फिलहाल एक ही व्यक्ति के होने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, हमलावर के हाथ में कृपाण थी. बताया जा रहा है कि जैसे ही निहंग ने सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाने की कोशिश की, वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी तुरंत बीच में आ गया. उसने बादल को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ली हमले की जानकारी
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला हुआ. महाराष्ट्र के सीएमओ ने मीडिया को बताया कि इस हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली. हमला करने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री ने हमले के पीछे के मकसद की जांच के आदेश दिए हैं. बादल की हालत अभी अच्छी बताई गई है.
कौन है सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला?
आरोपी कथित रूप से उसी गुरुद्वारे से जुड़ा निहंग है, जहां हमला हुआ था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट आई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हमला करने वाला आरोपी सेवादार है. वो पिछले दो साल से नांदेड़ में रह रहा है. इस आरोपी का नाम क्या है अभी इस बारे में पुलिस वेरीफिकेशन कर रही है. इस हमले के पीछे आरोपी का उद्देश्य क्या था इस बात की पूछताछ भी जारी है.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान हो सके और यह साफ हो पाए कि आखिर मौके पर घटनाक्रम किस तरह हुआ. बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल बुधवार रात ही नांदेड़ पहुंचे थे. पुलिस अब हमले की पूरी कड़ी को जोड़ने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है.
Bureau Report
Leave a Reply