मोदी-जिनपिंग मिले, पाकिस्तानियों के दिल जले; इस मुलाकात को देख शहबाज का उतर गया चेहरा

मोदी-जिनपिंग मिले, पाकिस्तानियों के दिल जले; इस मुलाकात को देख शहबाज का उतर गया चेहरा

बिश्केक में आयोजित 26वें SCO शिखर सम्मेलन आज दूसरा दिन है. 26वें शंघाई सहयोग संगठन में हिस्सा लेने के लिए कुद 10 देशों के राष्ट्रध्यक्ष पहुंचे हैं. आज बश्केक में हो रहे इस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संबोधन भी होगा. एससीएओ शिखर सम्मेन की बैठक के से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है. हालांकि, ये मुलाकात अनौपचारिक थी, लेकिन इस मुलाकात ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है. 

दरअसल, एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए नेताओं ने एक साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया. फोटो सेशन के बाद सभी नेता, जब बैठक कक्ष की ओर बढ़ रहे थे इस दौरान पीएम मोदी और चीन राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात हुई. इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और बातचीत करते हुए आगे बढ़े. इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहजाब शरीफ का चेहरा देखने योग्य था. 

हैरान परेशान दिखे शहबाज शरीफ 

जिस वक्त पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति बात करते हुए निकले, उस वक्त पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का चेहरा मुर्झाया हुआ नजर आया. पाकिस्तानी पीएम काफी हैरान और परेशान दिखे. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की इस गर्मजोशी भरी अनौपचारिक मुलाकात ने पाक के पीएम के सामने एक नई टेंशन खड़ी कर दी है. सबसे खास बात है कि आज बिश्केक में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*