लड़कों के साथ कमरे में थी दूसरे समुदाय की लड़की, हुआ कुछ ऐसा कि कईयों के सिर फूटे

लड़कों के साथ कमरे में थी दूसरे समुदाय की लड़की, हुआ कुछ ऐसा कि कईयों के सिर फूटेअलवर: शहर के एनईबी थाना इलाके में सुबह 10 बजे दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल हो गया। दरअसल मामला एक मकान से शुरु हुआ। यहां दूसरे समुदाय के दो लड़के एक लड़की के साथ बंद कमरे में थे। लोगों को भनक मिली तो कमरे के बाहर इस बात के विरोध में जमा हो गए।

एनईबी थाना इलाके के शिव कॉलोनी में एक मकान में एक समुदाय के दो लड़के किराए पर रहते थे। ये लड़के दूसरे समुदाय की लड़की को अपने साथ ले आए। वे बंद कमरे में लड़की के साथ संदिग्ध अवस्था में थे। एक लड़के को इस बात की जानकारी मिली और उसने अपने आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। इधर कमरे में बंद लड़कों को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने भी फोन कर अपने दाऊदपुर और आसपास के इलाके से अपने साथियों को बुला लिया।

वे यहां लाठियां लेकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों गुटों में तूतू-मैंमैं हो गई। फिर वे आपस में ही भिड़ गए। दोनों गुटों में लाठी-भाटा जंग हो गई। कई के सिर फूट गए। गुस्साई भीड़ ने कार के शीशे तोड़ दिए।

कॉलोनी के अन्य लोगों का आरोप है कि यहां आए ये दो लड़के काफी समय से वेश्यावृत्ति का धंधा कर रहे हैं। विरोध किया तो अपने लोगों को बुला लिया और कई के सिर फोड़ दिए। इन लड़कों ने यहां का माहौल गंदा कर दिया है। इधर पुलिस को सूचना मिलने पर जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

पुलिस दोनों लड़के और लड़की को हिरासत में लेकर थाने ले गए, ताकि गुस्साई भीड़ उन्हें कोई नुकसान न पहुंचा सके। इधर माहौल खराब करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इलाके में तनाव पूर्ण माहौल है। पुलिस का जाब्ता तैनात है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*