सोमालिया के तट पर भारतीय जहाज हाइजैक, 11 क्रू मेंबर को समुद्री डाकुओं ने बनाया बंधक

सोमालिया के तट पर भारतीय जहाज हाइजैक, 11 क्रू मेंबर को समुद्री डाकुओं ने बनाया बंधकमुंबई : सोमालिया के समुंद्री तट पर समुंद्री लुटेरों द्वारा भारतीय वाणिज्यिक जहाज को हाईजैक करने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज में 11 क्रू मेंबर सवार थे। घटना 1 अप्रैल की बताई जा रही है। जहाज में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के मंडवी के हैं।

खबरों के मुताबिक जहाज के कप्तान ने घटना के बारे में दुबई में अधिकारियों को बताया था। जहाज के मालिक डाकुओं के साथ संपर्क में साधने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि कैसे जहाज को वापस लाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमालियाई लुटेरों ने हथियारों के बल पर जहाज को किडनैप किया है। जहाज के कैप्टन ने सैटेलाइट फोन से जहाज मालिक को जानकारी देते हुए कहा कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षि‍त हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*