राजकुमार नारूहितो होंगे जापान के अगले सम्राट, संसद ने दी एक कानून को मंजूरी

राजकुमार नारूहितो होंगे जापान के अगले सम्राट, संसद ने दी एक कानून को मंजूरीटोक्यो: जापान की संसद ने एक कानून को मंजूरी प्रदान की है जिसके अनुसार सम्राट अकिहितो अपनी इच्छा से सम्राट का पद छोड़ सकते हैं और अपने पुत्र राजकुमार नारूहितो के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। संसद की ओर से मंजूरी मिलने के बाद पिछले लगभग 200 वर्षों के दौरान यह पहली बार होगा जब जापान का कोई सम्राट अपना पद छोड़ेगा। 

सम्राट अकिहितो के पद छोडऩे के बाद उनके पुत्र राजकुमार नारूहितो अगले वर्ष के अंत तक जापान के सम्राट का पद संभाल सकते हैं। गौरतलब है कि 83 वर्षीय सम्राट अकिहितो कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रसित हैं। जापानी सम्राट का दिल का ऑपरेशन होने के अलावा प्रोस्टेट कैंसर का इलाज भी हो चुका है। 

गत वर्ष सम्राट अकिहितो ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उम्र के इस पड़ाव के कारण उनके लिए अपने कत्र्तव्यों का पालन करना काफी कठिन हो गया है। मधुरभाषी सम्राट अकिहितो ने कई दश्कों तक देश और विदेश में कार्य कर द्वितीय विश्व युद्ध के घावों को भरने का काम किया है। सम्राट अकिहितो के बाद उनके 57 वर्षीय पुत्र राजकुमार नारूहितो जापान के अगले सम्राट होंगे।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*