हिरासत में प्रियंका गांधी: कमरे के ऊपर उड़ाया जा रहा ड्रोन कैमरा, पुलिस बोली- हमें नहीं पता किसका है

हिरासत में प्रियंका गांधी: कमरे के ऊपर उड़ाया जा रहा ड्रोन कैमरा, पुलिस बोली- हमें नहीं पता किसका है

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में हिरासत में हैं। उन्हें रविवार सुबह लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था। तब से वह वहीं पर हैं। इस दौरान उनका कमरे में सफाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

इस बीच एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बारे में कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा है। हालांकि, यूपी पुलिस का कहना है कि हमें भी पता नहीं कि ये ड्रोन किसका है? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेसियों ने तंज किया है कि डरी हुई भाजपा सरकार का काम देखिए। प्रियंका गांधी को जिस कमरे में हिरासत में रखा गया है, उसके बाहर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने की कोशिश जारी है।

प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि-नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने बगैर किसी आदेश और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए पूछा कि अन्नदाता को कुचल देने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए क्यों?

आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। (सोमवार को वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर)

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने के मामले में ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*