Weather Update: दिल्ली में आज 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान, इन राज्यों में अलर्ट जारी, जानें- अपने राज्य का हाल

Weather Update: दिल्ली में आज 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तापमान, इन राज्यों में अलर्ट जारी, जानें- अपने राज्य का हाल

नईदिल्ली: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार रेकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। राजधानी में पारा 44 से ऊपर पहुंच गया है। दिन में गर्म हवाएं लोगों का जीना दूभर कर रही हैं। राजधानी में अब मई की शुरुआत तक लू रह सकती है। राजधानी में गुरुवार से ही लू का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आज दिल्ली में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकती है। हालांकि इस दौरान 29 अप्रैल को आंधी भी आएगी। लेकिन इसकी वजह से गर्मी से कुछ राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान विदर्भ, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू की स्थिति जारी रहेगी। 1 मई तक दिल्ली, 29 अप्रैल तक बिहार, 28-30 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ और 28 अप्रैल को गुजरात के उत्तरी हिस्सों में यही स्थिति रहेगी। 

दिल्ली में अगले पांच दिन लू की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में गुरुवार से अगले पांच दिनों के लिए भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

पंजाब में तापमान बढ़ने का अनुमान

पंजाब में गुरुवार को तापमान और बढ़ने का अनुमान है। बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना है, जबकि शेष पंजाब में लू चलेगी। अधिकतम तापमान पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

हिमाचल में लू की संभावना कम

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलेगी जबकि अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब लू चलने की संभावना कम है क्योंकि अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से अपेक्षाकृत राहत मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

जम्मू संभाग में तापमान 40 डिग्री पार करने के बाद 48 घंटों में बारिश के आसार। अगले दो दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 29, 30 अप्रैल को तपती गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*