भगदड़ या लाठीचार्ज कैसे हुई BJP नेता की मौत? पुलिस बोली- डाकबंगला चौराहा पहुंचने से पहले बेहोश हो गए थे विजय

भगदड़ या लाठीचार्ज कैसे हुई BJP नेता की मौत? पुलिस बोली- डाकबंगला चौराहा पहुंचने से पहले बेहोश हो गए थे विजय

पटनाभाजपा नेता विजय सिंह की मौत मामले में पटना पुलिस ने सफाई दी है। बिहार पुलिस ने दावा किया कि भाजपा पदाधिकारी विजय कुमार सिंह लाठीचार्ज में नहीं मारे गए क्योंकि जब पुलिस कार्रवाई हुई तो वह पटना में विरोधस्थल पर मौजूद ही नहीं थे।

एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस की पिटाई से विजय सिंह की मौत की बात कही जा रही है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोपहर 1:22 बजे वे दो लोगों के साथ डाकबंगला की तरफ जाते दिख रहे हैं। इस दौरान वो स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने रास्ते में एक स्कॉर्पियो चालक से भी बात की।

एसएसपी ने बताया कि विजय सिंह दोपहर 1:23 से 1:28 बजे के बीच मूर्छित होकर गिर गए। हालांकि, उस जगह पर कैमरा नहीं था। उन्हें रिक्शा से नर्सिंग होम जाते भी देखा गया है। उनके साथ रहे दो लोगों की पहचान कर बयान दर्ज किया गया।

एसपी ने कहा कि उन दो लोगों ने बताया कि वे लोग डाकबंगला की तरफ जा रहे थे, लेकिन भगदड़ मच गई। इससे पहले कि वे डाकबंगला चौराहे पर जाते, विजय मूर्छित होकर गिर गए।

एसपी ने आगे बताया कि उस क्षेत्र में लाठीचार्ज नहीं किया गया। नहीं ही सिंह के पास कोई पुलिसकर्मी दिखाई दिया। यहां तक की विजय सिंह के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मजिस्ट्रेट ने विजय सिंह के शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है।

एसपी ने बताया कि छज्जू बाग इलाके से ली गई फुटेज में किसी भी तरह की भगदड़ का कोई फुटेज नहीं मिला। क्षेत्र में यातायात पूरी तरह सामान्य देखा गया। अब उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

पुलिस के अनुसार, राजनीतिक दल को विधानसभा मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी। बावजूद इसके पार्टी कार्यकर्ता डाकबंगला तक पहुंच गए। वहां पुलिस ने एहतियातन पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। लोग उसे तोड़ कर आगे बढ़ रहे थे।

59 पर प्राथमिकी दर्ज

इस दौरान उन्होंने जवानों पर मिर्ची पाउडर और स्प्रे छिड़कने के साथ पथराव भी किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस मामले में 59 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल, रामकृपाल यादव समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। इन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन प्रदर्शन के बाद थाने से छोड़ दिया।

सम्राट चौधरी बोले-पुलिस बर्बरता के कारण मौत

इधर, पुलिस के दावों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि विजय कुमार सिंह विरोध स्थल यानी डांगबंगला चौराहे पर मौजूद थे और पुलिस

की बर्बरता के कारण उनकी मौत हुई।

जदयू नेता बोले-विजय सिंह के शरीर पर चोट के निशान नहीं

पुलिस और भाजपा के दावों के बीच जदयू नेता केसी त्यागी ने बताया कि एम्स पटना के डॉक्टर के मुताबिक, विजय सिंह के शरीर पर किसी चोट या लाठी से मारने के निशान नहीं हैं। उनकी मौत किस कारण से हुई है, यह जांच का विषय है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*