Girlfriend Burnt Alive: जेंडर चेंज के बाद भी शादी के लिए नहीं हुई तैयार, फिर बर्थडे पर लड़की को जंजीरों से बांधकर जिंदा जलाया

Girlfriend Burnt Alive: जेंडर चेंज के बाद भी शादी के लिए नहीं हुई तैयार, फिर बर्थडे पर लड़की को जंजीरों से बांधकर जिंदा जलाया

चेन्नई: चेन्नई पुलिस ने सोमवार को एक ट्रांससेक्सुअल व्यक्ति को अपने बचपन की सहपाठी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। ट्रांसमैन ने अपने बचपन की सहपाठी आर नंदिनी को उसके जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज देने के बहाने जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान वेट्रिमरन के रूप में हुई, जोकि एक ट्रांस पुरुष है। उसने अपने बचपन की सहपाठी आर नंदिनी को, जोकि पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। उसे वीभत्स तरीके से जिंदा जला दिया।

पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी व्यक्ति ने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। पहले वह लड़की थी। जिसके बाद उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। पहले आरोपी व्यक्ति का नाम पंडी महेश्वरी था, जिसे बदलकर उसने वेट्रिमरन रख लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रांसमैन ने अपना जेंडर आर नंदिनी से शादी करने के लिए चेंज कराया था। लेकिन आर नंदिनी ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बदला लेने के इरादे से ट्रांसमैन ने उसे जन्मदिन के मौके पर साजिश के तहत जिंदा जलाकर मार डाला।

चेन्नई पुलिस ने आरोपी ट्रांसमैन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि चेन्नई के केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को आर नंदिनी को उसके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सरप्राइज देने के बहाने ट्रांसमैन ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद उसे जंजीरों से बांध दिया और जिंदा जला दिया।

25 वर्षीय आर नंदिनी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और मदुरै में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी। आर नंदिनी को ट्रांसमैन वेट्रिमरन के इरादों पर संदेह नहीं था। घटना को अंजाम देने से पहले वेट्रिमरन ने कहा था कि वह नंदिनी को उसके जन्मदिन से पहले सरप्राइज देना चाहता है। नंदिनी यहां अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

जांच में पता चला कि 26 वर्षीय पंडी महेश्वरी जेंडर चेंज कराने से पहले मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ़ती थी। महेश्वरी से अपना नाम बदलकर वेट्रिमरन करने के बाद भी नंदिनी ने मानवीय आधार पर अपनी दोस्ती जारी रखी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों यहां एक ही कंपनी में काम किया करते थे।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*